गेहूं बेचने आए किसानों को नहीं दी सुविधा, सहकारी समिति प्रबंधक निलंबित
एमएसपी पर जारी गेहूं उपार्जन के लिए केंद्र पर समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। एक किसान ने वाट्सएप ग्रुपों पर परेशानी साझा की थी।
एमएसपी पर जारी गेहूं उपार्जन के लिए केंद्र पर समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। एक किसान ने वाट्सएप ग्रुपों पर परेशानी साझा की थी। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने अधिकारियों को मामले में शिकायत की थी। दूसरी ओर किसान मोर्चा ने प्रदूषण रोकने के लिए नरवाई जलाने के खिलाफ प्रशासन द्वारा जारी आदेश का ही विरोध शुरू कर दिया है।
शासन ने आदेश दिया था कि भीषण गर्मी के दौर में सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने आ रहे किसानों के लिए पेयजल से लेकर बैठने और छाया की व्यवस्था की जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न सहकारी समिति के गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, बैठने और छाया की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी इंदौर कलेक्टर को दी थी, तथा कार्यवाही की मांग की थी।
शिकायत में खरीद केंद्र की तस्वीर भी भेजी थी
इसी शिकायत के बाद बीते दिनों वाट्सएप ग्रुपों और अधिकारियों को अटाहेड़ा सेवा सहकारी संस्था के खरीद केंद्र की तस्वीरें भेज दी गई थी। वहां व्यवस्था नहीं होने और किसानों की परेशानी के लिए समिति प्रबंधक संतोष पटेल की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद लीड बैंक इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के प्रशासकीय अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अटाहेड़ा सेवा सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक संतोष पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
नरवाई तो जलाएंगे
वायु प्रदूषण रोकने के लिए गेहूं की कटाई के बाद नरवाई जलाने के विरुद्ध दिए शासकीय आदेश का भी किसान मोर्चा ने विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण के उन निर्देशों पर भी रोष जाहिर किया है जिसमें गेहूं कटाई के बाद नरवाई जलाने पर किसानों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के आदेश प्रसारित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के इन आदेशों के पालनार्थ इंदौर कलेक्टर ने जिले के सभी तहसीलदारों और अनुविभागीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके इस आदेश से किसानों में रोष है।
आदेश वापस नहीं लिया तो आंदोलन करेंगे
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि परंपरागत रूप से फसल कटाई के बाद अगली बोवनी की तैयारी के लिए किसान नरवाई जलाता है। किसान कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन में भी नरवाई जलाने के खिलाफ जो दंड की कार्रवाई किए जाने का प्रावधान किया गया था, उसे लेकर भी किसानों का विरोध था और सरकार ने इसे वापस लिया था। संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि वह नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के अपने आदेश को तत्काल वापस ले, अन्यथा किसान मोर्चा अन्य किसान संगठनों के साथ संयुक्त रूप से आंदोलन करने को बाध्य होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 17 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले