
लव जिहाद के आरोपित अस्मत पटेल और उसके पिता शब्बीर हुसैन को जेल भेज दिया गया है। आरोपितों से दो फोन भी बरामद किए हैं। अस्मत का फोन फार्मेट पाया गया। उसने छात्रा को धमकी भरे मैसेज भेजे थे। खुड़ैल थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल का डाटा रिकवर करवाएगी।
काजी पलासिया निवासी 18 वर्षीय जया शर्मा ने मंगलवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली थीं। आरोपित अस्मत छात्रा पर मतांतरण कर निकाह के लिए दबाव बना रहा था। उसने छात्रा को बदनाम करने और आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी थी। अस्मत की धमकी से डरकर छात्रा ने कालेज (आर्ट्स एवं कामर्स) आना बंद कर दिया था। 15 दिन में एक बार पिता के साथ कालेज आती थी। छात्रा के पिता ने उससे मोबाइल ले लिया, ताकि अस्मत कॉल या मैसेज न कर पाए, लेकिन अस्मत छात्रा के ताऊ के फोन पर कॉल और धमकी भरे मैसेज करने लगा। मंगलवार को भी उसने मैसेज किए तो परेशान छात्रा ने जहर खा लिया।
फार्मेट मिला आरोपित का मोबाइल
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित अस्मत और उसके पिता शब्बीर हुसैन को गुरुवार को महू की अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने बाप-बेटे को जेल भेज दिया। टीआइ अजय गुर्जर के अनुसार, अस्मत के फोन से मैसेज, नंबर और गैलरी डिलीट पाए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट की मदद से फोन का डाटा
