विश्व लिवर दिवस पर इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल में हेल्थ टॉक स्टेशन का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कई नामचीन चिकित्सक मौजूद रहे।
.दरअसल आज की आधुनिक जीवन शैली में अनियमित खानपान और नशे की जद में आने से लोग लीवर की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में लीवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए देश में लीवर ट्रांसप्लांटेशन जेसी सर्जरी काफी संख्या में होने लगी है। इंदौर के केयर सी एच एल अस्पताल में विश्व लिवर डे पर हेल्थ – टॉक स्टेशन का आयोजन हुआ। जिसमें लीवर से संबंधित बीमारियों को लेकर तमाम बिंदुओं पर चिकित्सकों ने मंच के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और लीवर की बीमारियों से बचने के लिए उपाय भी बताएं। हेल्थ टॉक सेशन में मुख्य रूप से सांसद शंकर लालवानी, एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित, नोडल अधिकारी डॉक्टर मनीष पुरोहित सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं देश के प्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल रहीम और डॉक्टर नीरज जैन लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़े फायदे और लीवर फेलियर के लक्षण की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि खून की उल्टी पेट में पानी भर जाना, सूजन आना, शरीर में सुस्तपन जैसे लक्षण लीवर की कमजोरी के लक्षण है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ खानपान और व्यवस्थित जीवन शैली से लीवर संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि आम तौर पर लिवर ट्रांसप्लांटेशन के लिए 20 से 25 लाख रुपए खर्च होते हैं।
