भू-माफिया चंपू अजमेरा, नीलेश, चिराग, जैन, हैप्पी को हाईकोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित रहने के दिए आदेश
INDORE. भू-माफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, चिराग शाह, नीलेश अजमेरा, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन, महावीर जैन, निकुल कपासी एक मई को हाजिर हो… यह आदेश हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने बुधवार (19 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान दिए ।
INDORE. भू-माफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, चिराग शाह, नीलेश अजमेरा, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन, महावीर जैन, निकुल कपासी एक मई को हाजिर हो… यह आदेश हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने बुधवार (19 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान दिए । हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और क्या वाकई इसके लिए गंभीर है। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने इसे लेकर तमाम दलील दी कि उन्हें पेश नहीं होना पड़े] लेकिन हाईकोर्ट ने सख्ती से साफ कर दिया इसके बिना मैं आपको नहीं सुनुंगा । आरोपियों के अधिवक्ताओं ने यहां तक कहा कि हम उन्हें वर्चुअल पेश होने के लिए कर देते हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने साफ इंकार कर दिया। इसी दिन इन सभी की जमानत निरस्त करने के मामले में सभी सुनवाई होगी, यानी साफ है कि पीड़ितों के लिए यह भू-माफिया कुछ नहीं कर रहे हैं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें।
भू-माफिया नीलेश को लेकर भड़का हाईकोर्ट
शुरुआत नीलेश अजमेरा जो भूमाफिया चंपू अजमेरा का भाई है। उसे लेकर हुई, शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि वह भगोड़ा है, इनाम घोषित है, लेकिन कभी पकड़ा ही नहीं गया। इसलिए उसकी जमानत निरस्ती का आवेदन भी नहीं लग पा रहा है, क्योंकि भगोड़ा होने के कारण उसने कभी जमानत ही नहीं ली। जबकि कालिंद गोल्ड कंपनी उन्हीं ने बनाई, दो बैंक खातों में वह हस्ताक्षर कर्ता है। नीलेश पर 27 केस दर्ज है, उस पर पुलिस ने इनाम तक घोषित कर रखा है। इस पर उनके अधिवक्ता ने आपत्ति ली कि वह ब्रिटिश नागरिक है, पुलिस इंदौर के पते पर नोटिस भेजेगी तो वह कैसे आएगा, उसका कहीं नाम नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने ही उनसे पूछ लिया वह कहां पर है? इस पर नीलेश के अधिवक्ता ने कहा मैं इस बारे में नहीं जानता हूं, तब हाईकोर्ट ने फिर कहा कि आपको कोर्ट में आने से पहले जानकारी रखना चाहिए। फिर अधिवक्ता ने कहा कि मैं उन्हें वर्चुअल पेश करा देता हूं। इस पर हाईकोर्ट ने साफ मना कर दिया कि पहले उन्हें यहां पेश कराओ इसके बाद ही आपको सुना जाएगा।
चंपू और बाकी आरोपी कहां हैं? भारत में या कहीं और?
इसके बाद हाईकोर्ट ने चंपू व अन्य आरोपियों के बारे में जिनकी जमानत निरस्ती का आवेदन प्रशासन ने लगाया है, उस पर पूछा कि यह सभी कहां है भारत में या कहीं और। इस पर कहा गया कि भारत में हैं, लेकिन कई लोग सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने एक-एक कर सभी के नाम पूछे, इसमें चंपू के साथ चिराग शाह, महावीर जैन, निकुल कपासी, हैप्पी उर्फ जितेंद्र धवन इन सभी के नाम आए। चंपू की पत्नी योगिता का भी नाम सामने आया। हाईकोर्ट ने कहा कि जिनके खिलाफ जमानत निरस्ती आवेदन लगे हैं, जिन्हें पीड़ितों का सेटलमेंट करना है वह सभी एक मई को हाईकोर्ट में पेश हो। चंपू को लेकर उनके अधिवक्ताओं ने कहा कि उसका इस केस से लेना-देना नहीं है, वह कालिंदी में नहीं है। इस पर शासकीय अधिवक्ताओं ने कहा कि ट्रांजेक्शन से लेकर एफआईआर तक में उसका नाम है, वह कालिंदी में कहीं से भी अलग नहीं है।
हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि वह सैटलमेंट नहीं करना चाहते
कुछ पीड़ितों के अधिवक्ताओं ने कहा कि साल 2013 से यह लोग घोटाले कर रहे हैं, साल 2016 में इन पर पहली एफआईआर हुई थी लेकिन इसके बाद से सभी पीड़ित न्याय के लिए लड़ रहे हैं। हाईकोर्ट ने सभी की बात सुनकर कहा कि पहले सभी आरोपी कोर्ट में पेश हो, कोर्ट इस मामले मे आश्वस्त होना चाहती है कि जो सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी को सैटलमेंट के लिए कहा है जिस आधार पर जमानत दी गई है, क्या वाकई यह सैटलमेंट करना चाहते हैं या नहीं | इन सभी को में पेश होना होगा।
भूमाफियाओं के अधिवक्ताओं ने बचाव के लिए कई सार तर्क दे डाले, कहा कि नीलेश की ब्रिटिश नागरिकता है, चालान में उसका नाम नहीं है, उस पर कोई मामला नहीं बनता है। इस पर हाईकोर्ट ने एक ही सवाल किया- आप तो यह बताइए उन्हें कब हाईकोर्ट में पेश कर रहे हैं? इस पर अधिवक्ता ने कहा यह तो मुश्किल होगा। इस पर हाईकोर्ट ने कहा यह आपके लिए मुश्किल होगा ।
सबसे बड़ा सवाल वह ब्रिटिश नागरिक तो कॉलोनी कैसे काटी?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीलेश के पास यदि ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है तो फिर आखिर उसने इंदौर में एक के बाद एक कई कॉलोनियां कैसे काट दी। कई जगह शिकायतों में, ट्रांजेक्शन में उसका नाम है, जबकि ब्रिटिश नागरिक या विदेशी व्यक्ति को तो कॉलोनी लाइसेंस, कॉलोनी डेवलपमेंट मंजूरी ही नहीं मिलती है।
पूरा अजमेरा परिवार ही उलझा हुआ है
भू-माफिया चंपू अजमेरा अपने परिवार में इकलौता घोटालेबाज नहीं हैं, उसकी पत्नी योगिता, भाई नीलेश अजमेरा, उसकी पत्नी सोनाली अजमेरा, इनके पिता पवन अजमेरा, सभी पर किसी ना किसी एफआईआर में नाम शामिल है। इस मामले में चंपू, पवन अजमेरा इन सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है, फिर जमानत पर बाहर आए, लेकिन नीलेश कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया और वह आज तक फरार है, पुलिस उस पर ईनाम घोषित कर चुकी लेकिन कभी पकड़ नहीं सकी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले