लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकार 10 लोगों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों से पैसे वसूल लिए महिला पुलिस के अनुसार हिमांशु एवं अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप पर work-from-home का मैसेज आया और जिसके बाद फरियादी बदमाश के झांसे में आ गया और उससे 1,42,000 की ठगी कर दी उसी तरह अन्य लोगों के साथ भी बैंक के क्रेडिट कार्ड दिलवाने के नाम पर झांसा दिया और खाते में पैसे डलवा लिए इसी तरह अलग-अलग लोगों के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया वहीं पुलिस को लगातार बदमाश की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज किया है पुलिस का कहना है शीघ्र ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा
