इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों युवती के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से अलग-अलग क्षेत्रों से लूटे गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एक युवती के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी इसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल तो बरामद हुआ है वहीं इन आरोपियों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट का भी खुलासा हुआ है पकड़े गए बदमाशों से 10 लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं जो उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में लुटे थे पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिनसे और भी मामलों के खुलासे होने की संभावना है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जो अपना शौक पूरा करने के मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे
