इंदौर के भूमाफिया जाएंगे जेल! जानिए सैटलमेंट को लेकर हाईकोर्ट ने क्या कहा, जमानत पर 19 अप्रैल को सुनवाई
भूमाफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, नीलेश अजमेरा, हैप्पी धवन, चिराग शाह, महावीर जैन, निकुल कपासी के सिर पर फिर से जेल जाने की तलवार लटक गई है।
भूमाफिया चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, नीलेश अजमेरा, हैप्पी धवन, चिराग शाह, महावीर जैन, निकुल कपासी के सिर पर फिर से जेल जाने की तलवार लटक गई है। हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने तीन कॉलोनियों के पीड़ितों को लेकर चल रही सुनवाई में करीब ढाई घंटे तक चली बहस के दौरान यह कहा कि हमने मान लिया है कि इन लोगों की सैटलमेंट में कोई रुचि नहीं है। वहीं अब बुधवार, 19 अप्रैल के दिन जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए जमानत कैंसिलेशन आवेदन पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। यह विशेष कर कालिंदी गोल्ड कॉलोनी को लेकर बाणगंगा में दर्ज हुई 10 एफआईआर में सामने आए आरोपियों को लेकर होगी। एक बार फिर पीड़ित भी पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि हमें झूठे वादे किए गए भूमाफिया की पत्नी ने पैर पड़े कि आप अनापत्ति दे दो तो मेरे पति बाहर आकर आपको राशि दे देंगे, लेकिन जमानत के बाद फिर कुछ नहीं किया। कुछ पीड़ितों के अधिवक्ता ने कहा कि हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट से केस आने के बाद किसी का सैटलमेंट नहीं किया गया
हाईकोर्ट के विशेष आदेश पर सुनवाई के लिए उपस्थित हुए अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर ने कहा कि लगातार सभी को नोटिस भेजे जाने के बाद भी कोई आने को और पीड़ितों के निराकरण के लिए तैयार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट से केस हाईकोर्ट में आने के बाद किसी का भी इन्होंने सैटलमेंट नहीं किया है। यह लगातार झूठे शपथपत्र दे रहे हैं। इनके शपथपत्र के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में प्रशासन ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की और इन्हें जमानत मिली, लेकिन इसके बाद यह अपने वादों से मुकर गए, इनकी किसी भी तरह से इसमें रुचि नहीं है।
48 शपथपत्र दिए थे, 22 ने कहा हमसे झूठ बोला
शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि 48 पीड़ितों ने पहले कहा था कि हमारा निराकरण हो रहा है। इसी आधार पर स्टेटस रिपोर्ट में इनका निराकरण बताया गया, लेकिन बाद में 22 पीड़ितों ने कमेटी को आकर बताया कि उनके वादे झूठे निकले और हम उन सभी पर कार्रवाई चाहते हैं। कई लोगों के चेक बाउंस हो गए हैं, प्लॉट बुक कराने के बाद भी केवल मामूली ब्याज छह फीसदी देकर सेटलमेंट करना चाह रहे हैं। लोग चेक लेने के तैयार नहीं है, वह बाजार की दर से राशि चाहते हैं या फिर प्लाट चाहते हैं, भले ही वह किसी अन्य जगह पर दे दें।
नौकर ने खोली भूमाफियाओं की पोल
मामले में आरोपी निकुल कपासी के बयानों ने भूमाफिया चंपू, चिराग, हैप्पी की पोल खोलकर रख दी। उनके बयान कोर्ट में पेश किए गए जो उन्होंने डीआईजी को दिए थे, इसमें कहा गया है कि चंपू, चिराग, महावीर और उनके साथी कुख्यात भूमाफिया है, मैं बस नौकर आदमी हूं जो तनख्वाह पर रखा गया हूं, लेकिन हर जगह मुझे उलझा दिया गया है प्रशासन ने फिर कहा पर्दे के पीछे दूसरे लोग शासकीय अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि इस पूरे जमीन घोटाले में पर्दे के पीछे चंपू, चिराग जैसे लोग रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हवा में बात मत करो, ऑन रिकार्ड बताइए। इस पर अधिवक्ता ने बताया कि हमने गोल्ड सिटी के खाता जो एक्सिस बैंक लसूडिया में हैं, उसकी रिपोर्ट लगाई है, इसकी फारेंसिक ऑडिट भी सीए से कराई है। कंपनी के खाते से चिराग के खाते में कई लेन-देन हुए हैं। इस तरह चंपू के खाते में भी लेन-देन हुए हैं। इसके अलावा निकुल कपासी से लेकर किसानों के बयान, पीड़ितों के बयान मौजूद है, जिसमें कहा गया है कि हर सौदे के दौरान यह लोग मौजूद रहते थे। किसानो ने कहा है कि चिराग को कालिंदी के लिए जमीन बेची थी लेकिन रजिस्ट्री किसे हुए यह नहीं पता। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि किसानों के अंगूठे के फर्जी हस्ताक्षर है, ऐसा फारेंसिक रिपोर्ट में भी सामने आ चुका है।
37 हजार वर्गफीट जमीन भी निकली विवादित
हैप्पी धवन की ओर से उनके अधिवक्ता ने कहा कि हमने प्रशासन को चेक दिए हैं और 37 हजार वर्गफीट जमीन भी अटलांटिस कॉलोनी में दे दी है, जिस पर पीड़ितों को प्लाट मिल जाएंगे। इस पर अपर कलेक्टर बेडेकर ने खुलासा किया कि इस जमीन को लेकर चिराग शाह ने आपत्ति ली है कि उन्हें हैप्पी ने पूरा पेमेंट नहीं किया है, चिराग और हैप्पी के बीच जमीन का विवाद उलझा है, ऐसे में किसी भी पीडित को वहां जमीन देने की स्थिति ही नहीं बन रही है।
इतने शातिर भूमाफिया डायरी पर एफआईआर तो रसीद देना शुरू
प्रशासन और पीड़ितों की ओर से बताया गया कि यह भूमाफिया इतने शातिर है कि इन्होंने डायरी पर सौदे किए, इसके लिए किसी को अधिकृत कर दिया वह राशि लेकर प्लॉट नंबर लिखकर साइन करके देता था। उन्हें लगता था कि इस पर एफआईआर नहीं होगी, लेकिन बाणगंगा थाने में हो गई। इसके बाद इन्होंने डायरी बंद कर रसीद देना शुरू कर दिया। इस पर भी बाद में शिकायतों पर एफआईआर हो गई।
पीड़ित क्या जाने कंपनी में किसकी हिस्सेदारी
भूमाफियाओं की ओर से लगातार यह तर्क रखे गए कि वह इन मामलों में इन्वाल्व नहीं है और हमारी कंपनी में हिस्सेदारी कम है, जो है वह सेटलमेंट कर रहे हैं। इस पर शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि पीड़ितों को क्या मालूम कि किसकी कितनी हिस्सेदारी है, वह तो जाता है और पैसे देकर प्लाट लेता है, लेकिन आरोपी इसका फायदा उठाते हैं और अब अपनी जिम्मेदारियों एक-दूसरे के पाले में डालकर पीडितों से लेकर प्रशासनिक कमेटी इन सभी को घुमा रहे हैं। यह मात्र समय पास कर रहे हैं, जिससे जमानत पर बाहर रह सकें।
कालिंदी में भी चंपू की अहम भूमिका
मुख्य सुनवाई कालिंदी गोल्ड को लेकर हुई थी जिसमें बताया गया कि 96 मामलों में पहले 48 का निराकरण बताया गया क्योंकि इन्होंने वादा किया कि सेटलमेंट कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि नई सैटलमेंट रिपोर्ट के अनुसार केवल 27 का निराकरण किया गया है। इस मामले में आरोपियों के वकीलों ने कहा कि इस कॉलोनी में चंपू की कोई भूमिका नहीं है वह सेटेलाइट और फिनिक्स में हैं, लेकिन इस पर शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि इसकी तो सबसे अहम भूमिका है और गोल्ड सिटी खाते से चंपू के खातों में लेन-देन हुआ है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 11 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 17 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले