
साहब हम कितना भी पढ़ लिख ले अच्छी नौकरियों पर चले जाएं, अच्छा काम करें लेकिन आज भी दूसरे समाज वाले हमें हीन भावना की नजरों से देखते हैं, लेकिन आपके विश्व हिंदू परिषद ने हमें इस लायक समझा, हमें अपने बीच बिठाया सम्मान किया, आज का दिन हम कभी नहीं भूलेंगे, यह कहते हुए बांछड़ा समुदाय से आने वाली प्रतिभावान बालक बालिकाओं की आंखों में आंसू आ गए । दरअसल देश में अब जात पात की भावना तो खत्म होती जा रही है लेकिन एक समुदाय ऐसा है जिसे आज भी हीन नजरों से देखा जाता है । बांछड़ा समुदाय से आने वाले लोगों को समाज में सम्मान नहीं मिलता चाहे उनमें कितनी ही प्रतिभा हो लेकिन बांछड़ा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अनूठा प्रयास विश्व हिंदू परिषद नीमच प्रखंड ने किया ।
डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर विश्व हिंदू परिषद नीमच प्रखंड द्वारा बांछड़ा समाज से आने वाली 100 से अधिक प्रतिभाओं को दुपट्टा उड़ा कर प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया ।

