इंदौर शहर में लगातार चैन स्नैचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक महिला मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी तभी अज्ञात मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति द्वारा फरियादी के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया गया जिसके बाद घबराई महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर का है जागृति जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि जब आज सब्जी मार्केट सब्जी खरीदने गई थी तभी अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया गया जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है
