इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है फेसबुक पर से फर्नीचर खरीदने के नाम से अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपए डलवा कर फरियादी के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां फेसबुक पर फर्नीचर का ऐड के बाद फरियादी ने फेसबुक के माध्यम से युवक से संपर्क किया अज्ञात युवक के द्वारा फरियादी को बोला गया कि मैं आपको एक कोड दूंगा उसमे आपको रुपए डालना है जिसके बाद अज्ञात बदमाश ने युवक को एक कोड दिया कोड के माध्यम से फरियादी ने उस अकाउंट में 2 हजार ट्रांसफर किए गए जिसके बाद लगातार फरियादी ने अज्ञात युवक के अकाउंट में लगातार रुपए डालते रहा कुल मिलाकर 23 हजार ₹ युवक को डाल दिए जिसके बाद फरियादी खुद को ठगा महसूस होने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
