इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा कारों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया
मामला इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां अजय यादव नामक युवक एवं उसका साथी का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था जिसके बाद रात्रि के समय बदमाशों ने मल्टी के आसपास खड़ी कारों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरा 2 दिन पूर्व मामूली बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था जिसके बाद उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में समक्ष पेश किया है
