महिला ज्योतिष की हत्या के लिए बुलाया शूटर, पति ने दस लाख में दी सुपारी
इंदौर क्राइम ब्रांच ने इलेक्ट्रिक व्यवसायी विनोद साहू और शूटर चेतन उर्फ भोला व बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को विनोद ने अपनी ज्योतिष पत्नी सपना की हत्या के लिए बुलाया था।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने इलेक्ट्रिक व्यवसायी विनोद साहू और शूटर चेतन उर्फ भोला व बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को विनोद ने अपनी ज्योतिष पत्नी सपना की हत्या के लिए बुलाया था।सपना जानलेवा हमले के मामले में समझौता नहीं कर रही थी। पुलिस ने दो पिस्टल और आठ कारतूस बरामद जब्त किए हैं। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, सपना कुंजवन कालोनी (केशरबाग रोड़) निवासी 40 वर्षीय सपना ने विनोद साहू पुत्र रामगोपाल साहू निवासी भवानी नगर से 10 साल पूर्व मुंबई में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया और एक दूसरे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवा दिए। ताजा मामला धामनोद का है, जब विनोद ने पिछले वर्ष मई में सपना पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उसने कहा कि सपना ने गोली चलवा कर हत्या की कोशिश की है। इस मामले में विनोद ने समझौता करने की एवज में सपना से 70 लाख रुपये मांगे।
सौदा तय नहीं हुआ तो हत्या की साजिश की
दोनों में सौदा तय नहीं हुआ और विनोद ने तय किया कि वह उसे रास्ते से ही हटा देगा। कुछ दिनों पूर्व भौंरासला (बाणगंगा) निवासी बल्लू से बात हुई और 10 लाख रुपये में सुपारी दे दी। बल्लू ने शिप्रा से शूटर चेतन उर्फ भोला को बुलाया और एक लाख रुपये बयाना के रूप में दिलवा दिए। बल्लू ने उन रुपयों से पिस्टल खरीदी और हत्या करने इंदौर आ पहुंचा। आरोपित गुरुवार को पेशी पर जाने के दौरान सपना की हत्या करने ही वाले थे कि क्राइम ब्रांच ने तीनों को पकड़ लिया।
लेडी डॉन के नाम से कुख्यात है सपना
एडिशनल डीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, सपना और विनोद का वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई बार रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं। विनोद की पहली पत्नी शालिनी है। वह सपना को छोड़कर उसके साथ रहने लगा था। सपना स्वयं को ज्योतिष बताती है। विनोद का भवानी नगर में इलेक्ट्रिक शोरूम है। उनमें प्लाट और रुपयों का भी विवाद चल रहा है। पुलिस असभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 22 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले