
इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को लूट लेते थे। बदमाश शोर मचाने या विरोध करने पर आरोपित यात्रियों पर कंबल डाल कर उन पर चाकू से हमला भी कर देते थे।
एसपी (रेल) निवेदिता गुप्ता के मुताबिक पहली घटना 22 मार्च को सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस में हुई थी। आरोपितों ने जबलपुर निवासी गोपाल प्रसाद को जनरल कोच में घुस कर लूट लिया। गोपाल उज्जैन से नरसिंहपुर जा रहा था। इसके बाद एक अन्य यात्री को 24 मार्च को साबरमती एक्सप्रेस में उसी तरह लूटा जैसे गोपाल को लूटा था।
पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को आरोपित राजेश उर्फ राजा बागरी निवासी उज्जैन,धर्मेंद्र डोडिया निवासी देवास, देवीसिंह चौहान निवासी देवास, राहुल परमार निवासी शाजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों का टारगेट लंबी दूरी के यात्री होते थे। सामान चुराने के इरादे से ट्रेन में चढ़ जाते थे। यात्री द्वारा विरोध करने पर उनक पर कंबड या कपड़ा डाल देते थे। शोर करने पर चाकू से हमला कर लूट लेते थे।

