
श्री रघुवंशी समाज द्वारा 30 मार्च की श्री रघुकुल शिरोमणि भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाने की तैयारी पूर्ण रूप से कर ली गई है। 22 मार्ग 2023 से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है उसी दिन से श्री राम कथा शुरू होगी। 22 मार्च को भव्य कलश यात्रा प्रात 10 बजे सिद्ध विजय गणेश मन्दिर मरीमाता से प्रारंभ होकर श्री राम मन्दिर रघुवंशी कॉलोनी में समाप्त होगी।
श्री राम कथा के रघुकुल शिरोमणि श्री 1008 कनक बिहारी दासजी महाराज की शिष्या रमा किशोरी जी जो कि रघुकुल की बेटी हैं उनके मुखार बिंद से कही जाएगी।
30 मार्च 2023 को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के लिए सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा उसके पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी।
महाआरती के बाद श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें इंदौर शहर के सभी रघुवंशी समाज जन शामिल होंगे। रथ यात्रा में घोड़े बग्घी ऊट और श्री राम जी को झांकी वानर सेना के साथ होगी। यात्रा मार्ग श्री राम मन्दिर रघुवंशी कॉलोनी से प्रारंभ होकर कुम्हार खाड़ी, वृंदावन कॉलोनी, महेश गार्ड होते हुए पुनः श्री र

