देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

फर्जी कागजात से खाते खोलकर दो बैंकों से करोड़ों ठगे, फैक्टरी मालिक समेत तीन गिरफ्तार

फर्जी कागजात से बैंक खाता खोलकर देश भर के बैंकों को लूटने वाला एक गिरोह सामने आया है। गिरोह फर्जी कागजाज से ऑनलाइन खाता खोलता था और महंगी कारों के लोन लेकर गायब हो जाता था। बाद में कार को सस्ते दामों पर बेच देते थे।

Abhishek Raghuvanshi10 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फर्जी कागजात से बैंक खाता खोलकर देश भर के बैंकों को लूटने वाला एक गिरोह सामने आया है। गिरोह फर्जी कागजाज से ऑनलाइन खाता खोलता था और महंगी कारों के लोन लेकर गायब हो जाता था। बाद में कार को सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपी एचडीएफसी बैंक से 2.5 करोड़ और एक्सिस बैंक को करोड़ों ठग चुके हैं। अभी दो बैंकों को नाम ही सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस बाकी बैंकों को पत्र लिखने जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ ने बैंकों से ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड विजय चौधरी, साथी बिरेंद्र और कार खरीदने वाले सोनीपत, हरियाणा निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है।

आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार एचडीएफसी बैंक की ओर से शिकायत दी गई थी कि बैंक में 15 ऐसे ऑनलाइन खाते खोले गए हैं जिनसे तरह-तरह के लोन लिए गए, लेकिन लोन नहीं चुकाए गए। इन बैंक खातों के मालिक गायब हैं और उनका पता सही नहीं है। पता लगा कि ये 15 बैंक खाते पांच लोगों ने फर्जी नामों से खोले हैं। इन खातों पर इन पांच आरोपियों की फोटो हैं।

मामला दर्जकर एसीपी जयप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव मालिक, एसआई अमित कौशिक, हवलदार अभय और सिपाही राजपाल की टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान एसआई अमित कौशिक को सूचना मिली थी कि आरोपी पटपटगंज औद्योगिक एरिया में स्थित शोरूम में थार कार की डिलीवरी लेने के जाने वाले हैं। आरोपियों ने कार का लोन एक्सिस बैंक से फर्जी तरीके से कराया है। 

इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर विजय चौधरी व बिरेंद्र कुमार राम को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद इनसे कार लेने के लिए आ रहे कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप के पास से आठ लाख रुपये ऑैर दो कारें बरामद की गई हैं। इनके फर्जी कागजातों से ऑनलाइन खोले गए 20 से ज्यादा बैंक खातों का पता लगा है। ये इन बैंक खातों से 11 से ज्यादा कार फाइनेंस करा चुके हैं।

लोगों को बैंक मैनेजर बताता था
आरोपी विजय कुमार चौधरी(39) ने बताया कि वह फर्जी बैंक खातों से लोन लेकर शोरूम से महंगी कार लेते थे और उसे कुलदीप को कुल रकम की 40 फीसदी कीमत पर बेच देते थे। विजय की पहले थर्मोकोल की फैक्टरी थी। लॉकडाउन में ये फैक्टरी बंद हो गई। बाद में इसका कार फाइनेंस का व्यवसाय भी नहीं चला। इसके बाद ये फर्जी आधार व पेन कार्ड बनाकर बैंकों के साथ ठगी करने लगा। ये खुद को बैंक मैनेजर बताकर लोगों को लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी भी करता था। सोनीपत हरियाणा निवासी कुलदीप (38) बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर है।

गूगल से मदद के चक्कर में सीरियल निर्माता से ठगी

डॉक्टर से दिखाने के लिए समय लेना एक टीवी सीरियल निर्माता को महंगा पड़ गया। गूगल पर मौजूद नंबर पर डॉयल करने पर आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद 62 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने एक माह बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता तब्बसुम कुरैशी (40) परिवार के साथ चांदनी महल इलाके में रहती है। वह टीवी सीरियल निर्माता हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसे  भतीजे को डॉक्टर को दिखाना था। इसके लिए उन्होंने एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर गूगल की मदद से लिया। बाद में उस पर कॉल कर डॉक्टर से समय लेने का प्रयास शुरू हो गया। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर फोन नहीं उठा। इसके कुछ देर बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को डॉक्टर की क्लिनिक से बताया। इसके बाद पीड़ित से पांच रुपये गरीब बच्चों को ऑनलाइन दान करने के लिए कहा। पीड़िता को एक लिंक भेजा गया। उस पर रुपये डालने के लिए कहा गया। 

लेकिन किसी वजह से उस पर रुपये नहीं पहुंचे। पीड़िता ने अपनी भाभी के मोबाइल से भी प्रयास किया। उससे भी पांच रुपये नहीं भेजे गए। कुछ देर बाद तब्बसुम और उनकी भाभी के मोबाइल से लिंक मां खाते से कुल 61900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़िता ने ठगी की शिकायत 29 दिसंबर को पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में 28 फरवरी को मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑