भारत पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज:PM मोदी से मुलाकात की, थोड़ी देर में दोनों 6 कन्वेंशनल सबमरीन बनाने वाली डील पर साइन करेंगे
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 2 दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान शोल्ज ने कहा- भारत और जर्मनी के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं।
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 2 दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान शोल्ज ने कहा- भारत और जर्मनी के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं। हम इन्हें मजबूत करते रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम दुनिया के विकास और विश्व शांति पर भी चर्चा कर सकेंगे।
कुछ देर बाद दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जंग, क्लाइमेट चेंज, चीन के साथ ही द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके बाद चांसलर शोल्ज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। शोल्ज की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच साथ मिलकर 6 कन्वेंशनल सबमरीन बनाने के लिए 5.2 अरब डॉलर की एक डील होगी।
6वें इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन पर होगी चर्चा
2011 में दोनों देशों के बीच इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) की शुरुआत हुई थी। शोल्ज इस यात्रा के दौरान IGC के परिणामों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस यात्रा से भारत और जर्मनी के रक्षा सहयोग मजबूत होंगे। इसके अलावा दोनों देश साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इकोनॉमी के क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत कर सकेंगे।
जर्मन चांसलर बनने के बाद ओलाफ शोल्ज का ये पहला भारत दौरा है। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक बिजनेस डेलिगेशन भी मौजूद है। 26 फरवरी को वो बेंगलुरु जाएंगे।
G-4 देशों का हिस्सा हैं भारत-जर्मनी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि G4 के हिस्से के तौर पर भारत और जर्मनी साथ मिलकर बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काम करते हैं। G4 देशों का एक ग्रुप है जो UN की सिक्योरिटी काउंसिल में स्थायी सीट के लिए एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। इनमें ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं।
भारत और जर्मनी के बीच एक मजबूत इकोनॉमिक पार्टनरशिप है। यूरोपियन यूनियन में जर्मनी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। साथ ही जर्मनी भारत के टॉप 10 ग्लोबल ट्रेड पार्टनर में से एक है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले


