देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

निक्की की लाश लेकर कहां-कहां गया साहिल, CCTV खंगाल रही पुलिस, मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ

निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनमें बताया कि साहिल के परिवार वाले भी निक्की की हत्या की साजिश में शामिल थे.

Abhishek Raghuvanshi18 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनमें बताया कि साहिल के परिवार वाले भी निक्की की हत्या की साजिश में शामिल थे. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस दिल्ली के उन सभी रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से निक्की के शव को कार में बैठाकर लेकर गया था.  

निक्की मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच उन सभी रूट्स को खंगाल रही है, जहां से साहिल, निक्की की लाश को कार में बैठाकर 40 किमी तक घुमाया था. पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है. इसके अलावा पुलिस ने देर रात साहिल के पिता समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने इन आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.  

पुलिस ने मंदिर के पुजारी से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस को निक्की और साहिल की शादी का सर्टिफिकेट भी मिला है, जिसके मुताबिक, दोनों ने नोएडा के आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर, 2020 में शादी की थी. पुलिस ने मंदिर के उस पुजारी से भी पूछताछ की है, जिसमें पता चला है कि शादी में एक दोस्त ने गवाही भी दी थी.  

साहिल की दूसरी शादी के बारे में निक्की को जानकारी 

साहिल गहलोत ने पूछताछ में बताया है कि दिसंबर 2022 में उसके परिजन उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे. इसके बाद उसने शादी के लिए हां कर दिया. उसकी 9 फरवरी को सगाई और 10 फरवरी को शादी थी. जब साहिल की शादी की बात निक्की को पता चली, तो दोनों में झगड़ा हुआ. निक्की ने साहिल पर शादी तोड़ने का दवाब भी डाला. इसके बाद निक्की और साहिल ने शादी से पहले भागकर गोवा जाने का फैसला किया. निक्की ने तो टिकट भी बुक करा ली थीं. दोनों ने एक साथ सुसाइड के बारे में भी सोचा, लेकिन साहिल गहलोत गोवा जाने से पीछे हट गया.   

कार में घुमाने के बहाने लेकर गया था साहिल  

सूत्रों के मुताबिक, निक्की ने साहिल को केस करने की भी धमकी दी. इसके बाद साहिल उसे बाहर घुमाने के लिए कार से ले गया. कार में भी दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद साहिल ने कश्मीरी गेट और आईएसबीटी के पास कार में मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया. इसके बाद उसने निक्की के शव को ड्राइवर की बगल वाली सीट पर रखा. वह दिल्ली की सड़कों पर 40 किलोमीटर तक शव लेकर घूमता रहा. इसके बाद वह शव को लेकर ढाबे पर पहुंचा, जहां उसने शव को फ्रिज में छिपा दिया. निक्की की हत्या के बाद साहिल ने परिजनों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर ली. दिल्ली पुलिस ने 14 फरवरी को निक्की के शव को बरामद किया.

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की गई. जिसमें उसने खुलासा किया कि निक्की लगातार साहिल से दूसरी शादी नहीं करने के लिए कह रही थी क्योंकि दोनों ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी. वह दोनों लिवइन पार्टनर नहीं थे. इसलिए वह उससे कह रही थी कि वह उसके दूसरी शादी न करे. इसके बाद साहिल ने परिवार वालों के साथ मिलकर साजिश रची और निक्की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 

इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें उसके पिता वीरेंद्र सिंह, दो कजिन आशीष और नवीन के अलावा दो दोस्त अमर, लोकेश भी शामिल थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन, साहिल की मौसी का बेटा है और वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑