देश की बात, आपके शहर से
Covid-19 Update: बिहार में अब तक 4 पॉजिटिव केस, जानिए क्या कह रही है सरकार
देश 7 बार पढ़ी गई

Covid-19 Update: बिहार में अब तक 4 पॉजिटिव केस, जानिए क्या कह रही है सरकार

प्रदेश के कई ट्रांजिट प्वाइंट पर कुल 3,73,677 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. (फाइल फोटो) अब तक बिहार में कोरोना से 4 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जिसमें से एक की मौत हो गई. पटना.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदेश के कई ट्रांजिट प्वाइंट पर कुल 3,73,677 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. (फाइल फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Covid-19 Update: बिहार में अब तक 4 पॉजिटिव केस, जानिए क्या कह रही है सरकार

अब तक बिहार में कोरोना से 4 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जिसमें से एक की मौत हो गई.

पटना. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार सतर्कता बरत रही है. अब तक पूरे प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जिसमें से एक की मौत हो गई. बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इससे संबंधित आंकड़ा जारी किया. इन आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 194 लोगों का सैम्पल लिया गया, जिसमें 175 लोगों का रिजल्ट निगेटिव पाया गया. जानकारी दी गई है कि प्रदेश में कुल 909 यात्रियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. साथ ही प्रदेश के कई ट्रांजिट प्वाइंट पर कुल 3,73,677 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. आंकड़ो के मुताबिक, गया और पटना एयरपोर्ट पर अब तक कुल 21422 यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई है.

गया में कोरोना संदिग्धों के रिपोर्ट मिले निगेटिव
वहीं, गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर मिली है. यहां अब तक के आये सभी संदिग्ध के रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं. अस्पताल के कोरोना वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ एन.के पासवान ने बताया कि फरवरी से अब तक एएनएमसीएच (ANMCH) के आइसोलेशन वार्ड में कुल 36 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है, जिसमें से कुल 23 की रिपोर्ट आरएमआरआई (RMRI) से मिल गयी है और इसमें सभी 23 रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

संदिग्ध मरीजों को मिली छुट्टीनिगेटिव रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जा रही है. लेकिन उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करने की हिदायत भी मिली है. अभी दो संदिग्ध मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आरएमआरआई से आनी बाकी है.

एक डॉक्टर सहित 12 स्वास्थकर्मी घर में क्वारंटाइन
एक अन्य खबर के अनुसार, बोधगया के बीटीएमसी के ड्राइवर की मौत के बाद लिये गये सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है. जिसके बाद इस मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर के अन्य इमरजेंसी में इलाज करने वाले अन्य स्वास्थय कर्मियों को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसके अलावा गया में स्वास्थ्य विभाग के गाईडलाईन के अऩुसार हॉस्पिटल में तैयारियां चल रही है. यहां हर तरह की OPD सेवा यहां बंद हो चुकी है. जबकि गंभीर तौर पर बीमार मरीजों का इलाज इमरजेंसी में हो रहा है. साथ ही विभागीय निर्देश पर 100 बेड का अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड भी बना है. बता दें, यहां 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से काम कर रहा है.

कालाबजारी से निपटने के लिए सरकार ने लिया से फैसला
प्रदेश में हुए लॉकडाउन के बाद कालाबाजारी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. पटना में कालाबाजारी से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं. इसके लिए कुल 12 टीमें बनाई गई हैं, जो इस तरह की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई करेगी. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आटा-मैदा सहित अन्य खाने पीने वाली अन्य वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाईयों पर इस लॉकडाउन का कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Covid-19: लालू यादव को संकट के समय साथ नहीं रहने का मलाल, कही ये बात

COVID-19: मुंबई से मधुबनी के लिए बाइक पर निकला छात्र, यहां पुलिस ने लगाई ब्रेक

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए पटना से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 12:49 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
शोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 19 मिनट पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 36 मिनट पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 घंटा पहलेउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकाराBusinessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 1 घंटा पहलेRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण कियाBusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 1 घंटा पहलेलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़ेSportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 2 घंटे पहलेEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाईSportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 2 घंटे पहलेBeth Jenkins को मेडिकल एंग्ज़ाइटी बताई, पर कैंसर निदान हुआHealth & FitnessBeth Jenkins को मेडिकल एंग्ज़ाइटी बताई, पर कैंसर निदान हुआ 3 घंटे पहले
FIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दीSportsFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दी 9 घंटे पहलेEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्सSportsEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्स 9 घंटे पहलेBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीदHealth & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 10 घंटे पहलेMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयरTechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 11 घंटे पहलेसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगीTechnologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 12 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 18 घंटे पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 19 घंटे पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 19 घंटे पहले
↑