देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 23 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन से घबराएं नहीं, सरकार लोगों को देगी हर ये जरूरी सुविधा, जानें सबकुछ

नई दिल्‍ली. देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्‍ली. देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है. उनके अनुसार देश में 24 मार्च रात 12 बजे से 21 दिन के लिए लॉकडाउन (India Lockdown) किया जा रहा है. लेकिन सरकार के इस कदम से आम लोगों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. यह सिर्फ लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए किया जा रहा है. इस बीच सरकार लोगों तक सभी आवश्‍यक वस्‍तुओं की सप्‍लाई जारी रखेगी. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है. यहां जानिये उन सभी सेवाओं और वस्‍तुओं के बारे में जो आप तक पहुंचती रहेंगी.

यहां जानें सभी सवालों के जवाब-

कौन-कौन से सरकारी ऑफिस खुलेंगे?
रक्षा विभाग, केंद्रीय सशत्र बल, कोषागार, सार्वजनिक सेवाएं (पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी), डिजास्‍टर मैनेजमेंट, पावर जनरेशन, पोस्‍ट ऑफिस, राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र खुले रहेंगे.कौन-कौन सी सरकारी सेवाएं जारी?
पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, दमकल और आपातकालीन सेवाएं, डिजास्‍टर मैनेजमेंट, जेल, जिला प्रशासन, राज्‍य कोषागार, बिजली सेवाएं, जल सेवाएं, स्‍वच्‍छता संबंधी सेवाएं, नगर निगम (सिर्फ जरूरी सेवाएं दे रहे लोग, जैसे स्‍वच्‍छता और पानी सप्‍लाई मुहैया कराने वाले कर्मी) खुले रहेंगे.

स्‍कूल खुलेंगे क्‍या?
सभी स्‍कूल, शैक्षणिक संस्‍थाएं, कोचिंग बंद रहेंगी.

क्‍या अस्‍पताल और दवा दुकानें खुली रहेंगी?

सभी सरकारी और निजी अस्‍पताल, क्‍लीनिक, मेडिकल स्‍टोर, एंबुलेंस, डिस्‍पेंसरी खुले रहेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं दे रहे लोगों की आवाजाही के लिए परिवहन के साधन जारी रहेंगे.

 

राशन, सब्‍जी, दूध का क्‍या होगा?
सभी राशन दुकानें, फल और सब्‍जी की दुकानें, डेयरी और दूध की दुकानें, मीट-मछली की दुकानें, जानवरों के चारे की दुकानें खुली रहेंगी. जिला प्रशासन सड़कों पर भीड़भाड़ कम रखने के लिए इन वस्‍तुओं की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित कर सकता है.

एटीएम से पैसे निकलेंगे क्‍या?
सभी बैंक, इंश्‍योरेंस ऑफिस और एटीएम खुले रहेंगे.

टीवी चलेगी, अखबार आएगा क्‍या?
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का काम जारी रहेगा. संचार सेवाएं, प्रसारण सेवाएं, इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी.

सामान की होम डिलीवरी होगी क्‍या?
ई-कॉमर्स के जरिये खाने पीने की वस्‍तुओं, दवाओं, मेडिकल उपकरण की होम डिलीवरी जारी रहेगी. मतलब आप वेबसाइट पर ऑर्डर करके ये सामान घर पर मंगा पाएंगे.

पेट्रोल और रसोई गैस का क्‍या होगा?
पेट्रोल पंप, एलपीजी यानी रसोई गैस, गैस गोदाम और उनकी दुकानें खुली रहेंगी. कोल्‍ड स्‍टोरेज, वेयरहाउस और प्राइवेट सिक्‍योरिटी सेवाएं जारी रहेंगी.

 

उद्योगों का क्‍या होगा?
सभी आवश्‍यक सामान की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट चालू रहेंगी. कुछ प्रोडक्‍शन यूनिट को राज्‍य सरकार की अनुमति लेनी होगी.

ट्रांसपोर्ट का क्‍या होगा?
रेल, उड़ान और सड़क परिवहन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. सिर्फ जरूरी वस्‍तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन, दमकल वाहन, पुलिस-प्रशासन के वाहन और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहन चलेंगे.

होटल खुलेंगे क्‍या?
सिर्फ वही होटल, लॉज खुलेंगे, जहां लॉकडाउन के दौरान लोग फंसे हुए हैं या जिन्‍हें क्‍वारंटीन के लिए लिया गया है.

धार्मिक स्‍थानों पर जा सकेंगे?
लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्‍थल भी लोगों के लिए बंद रहेंगे. किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर).

शादी-ब्‍याह का क्‍या होगा?
देश में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्‍कृतिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए सभी कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे. किसी भी तरह की भीड़ एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी. अंतिम संस्‍कार के दौरान 20 लोगों से अधिक के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Covid 19 पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, आज रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 35 मिनट पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 घंटा पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 घंटा पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 घंटा पहलेउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकाराBusinessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 2 घंटे पहलेRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण कियाBusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 2 घंटे पहलेलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़ेSportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 3 घंटे पहलेEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाईSportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 3 घंटे पहले
↑