केजरीवाल ने दिल्ली में Cororna के थर्ड स्टेज में पहुंचने से पहले उठाए ये कदम
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हम तैयार हैं. (फाइल फोटो) कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार सजग नजर आ रही है.
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार सजग नजर आ रही है. दिल्ली में कोरोना के तीसरे स्टेज में पहुंचने से पहले ही इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है.
दिल्ली सरकार ने दिखाई सख्ती
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. खुद सीएम केजरीवाल ने इसका संदेश दिया. साथ ही सीएम ने कहा है कि इस दौरान किसी भी दिल्लीवासियों को जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी.
24 घंटों में नहीं आया कोई नया मामलाबता दें, 24 घंटों में कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला दिल्ली में दर्ज नहीं हुआ. वहीं राजधानी में इलाज करा रहे 5 कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है. इसपर सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हालात को बेकाबू नहीं होने देना है, इसके लिए सारे लोगों का योगदान जरूरी है. वहीं, सीएम केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के 30 मामले सामने आए, इनमें से 23 लोग वे विदेश से लौटे थे, इन्हीं के संपर्क में आने के कारण अन्य 7 और लोग संक्रमित हो गए. उन्होंने कोरोना को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताया. लेकिन साथ ही कहा कि अगर इस मामले में सावधानी नहीं बरती गई तो ये भयानक हो सकता है. सीएम ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें. दूसरों को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी होगा.
77 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में लॉकडाउन है. वहीं कई लोग इसका लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी पश्चिमी दिल्ली से हुई है.
देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ी
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 519 तक पहुंच गया. मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय अस्पतालों में 470 मरीज भर्ती हैं जबकि 40 लोग ठीक हो चुके हैं या प्रवास कर चुके हैं. इन संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अबतक नौ मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि सात मौतें पहले महाराष्ट्र (दो मौतें), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज की गई थीं.
(इनपुट: भाषा से भी)
ये भी पढ़ें:
कोरोना: दिल्ली में कामयाब हुआ केजरीवाल और मोदी सरकार का यह कदम
COVID-19: दैनिक मजदूरों को पांच हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 12:59 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 18 मिनट पहले
Businessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 51 मिनट पहले
BusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 1 घंटा पहले
Sportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 1 घंटा पहले
SportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 2 घंटे पहले
Health & FitnessBeth Jenkins को मेडिकल एंग्ज़ाइटी बताई, पर कैंसर निदान हुआ 2 घंटे पहले
TechnologyJim Cramer: कम तेल कीमतों से स्टॉक्स को मिला बढ़ावा 4 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo की बिक्री के बाद अधिक उपलब्धता पर काम जारी 4 घंटे पहले
Health & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 9 घंटे पहले
TechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 11 घंटे पहले
Technologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 11 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 21 घंटे पहले
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 1 दिन पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 1 दिन पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 1 दिन पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 1 दिन पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 1 दिन पहले
BusinessVirgin Media O2: हजारों कर्मचारियों के लिए नौकरी कटौती की संभावना 1 दिन पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 1 दिन पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 1 दिन पहले
