Covid-19: पंजाब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 111 लोग हुए गिरफ्तार
प्रदेश सरकार ने सोमवार को पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया था.
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के कारण लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने के 232 मामले दर्ज किये और 111 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने कहा कि सर्वाधिक गिरफ्तारियां तरण तारण से हुईं और 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा कर्फ्यू को लेकर जारी विस्तृत दिशानिर्देशों के बाद डीजीपी ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक की जिसमें लोगों को दूध, खाद्य सामग्रियों, दवाओं जैसी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की प्रणाली बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.
94 हजार लोग लौटे हैं वापस
पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदेश में 94000 से अधिक NRI और विदेशी वापस लौटे हैं. उनमें से कई लोगों को ट्रैक किया गया है. इसके अलावा करीब तीस हजार लोगों को आइसोलेट किया गया है. वहीं अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कोशिशे की जा रही है.सीएमओ से दिए गए ये निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि पंजाब के जिला आयुक्तों को जहां तक संभव हो, फेरीवालों / वितरकों के माध्यम से किराने का सामान, दूध, फल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि कर्फ्यू प्रबंधन प्रणाली के हिस्से के रूप में SDM या सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा हर सुबह घरों में दूध, ब्रेड, बिस्किट, अंडे पहुंचाने के लिए गाड़ी विक्रेताओं को नामित किया जाएगा.
राज्य में लगा है कर्फ्यू
बता दें कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ (Chandigarh) में कर्फ्यू लगा है. जिस कारण मंगलवार को आम लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ा. इससे पहले पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया था. सोमवार को प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया.
लोगों से घरों पर रहने की अपील
एक अधिकारी के अनुसार, चंडीगढ़ और हरियाणा की सीमा पूरी तरह सील रखी गई. वहीं जालंधर के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने आम लोगों से घर में रहने की अपील भी की. बता दें, अब तक पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29 हो गई है. वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
केंद्र से मांगी गई मदद
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिये केन्द्र सरकार से 150 करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी है. गौरतलब है कि पंजाब में विदेश से बड़ी तादाद में अनिवासी भारतीय लौटे हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.
ये भी पढ़ें:
COVID19 : पंजाब में 29 मामले, कर्फ्यू के बीच घर तक जरूरी सामान पहुंचाएगी सरकार
पंजाब: कर्फ्यू में बाहर निकलने पर पुलिस ने दी सजा, सड़क पर लिटाकर कराई परेड
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए चंडीगढ़ (पंजाब) से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 1:44 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 11 मिनट पहले
BusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 35 मिनट पहले
Sportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 1 घंटा पहले
SportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 1 घंटा पहले
Health & FitnessBeth Jenkins को मेडिकल एंग्ज़ाइटी बताई, पर कैंसर निदान हुआ 1 घंटा पहले
TechnologyJim Cramer: कम तेल कीमतों से स्टॉक्स को मिला बढ़ावा 3 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo की बिक्री के बाद अधिक उपलब्धता पर काम जारी 3 घंटे पहले
Lifestyleवॉलमार्ट ने 2026 के ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की बिक्री योजनाएं घोषित की 5 घंटे पहले
TechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 10 घंटे पहले
Technologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 10 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 21 घंटे पहले
MadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 21 घंटे पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 1 दिन पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 1 दिन पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 1 दिन पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 1 दिन पहले
BusinessVirgin Media O2: हजारों कर्मचारियों के लिए नौकरी कटौती की संभावना 1 दिन पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 1 दिन पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 1 दिन पहले
Health & FitnessHappy Mums Foundation को £70,000 के अनुदान से इन-पर्सन समूहों की सुरक्षा मिली 1 दिन पहले
