देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर कोरोना से फाइट में भी सबसे आगे, उसने किए ये उपाय Indore News in Hindi

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर सेनेटाइज मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर सेनेटाइज

तस्वीरों में खबर3 फोटो
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर कोरोना से फाइट में भी सबसे आगे, उसने किए ये उपाय

मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया. इसके लिए निगम ने 20 प्रेशर मशीन, 2 जेटिंग रिक्शा जो संकरी गलियों में जा सके और 20 टैंकर तैयार किए हैं

इंदौर. देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (indore), कोरोना से लड़ाई में भी सबसे आगे है. यहां पूरे शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है. ये काम भी नगर निगम के वही कर्मचारी कर रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से इंदौर को देश का सबसे साफ शहर बनाया है. पूरे शहर में हर गली मोहल्ले और नदी तालाबों में दवा का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जा रहा है. इस काम में प्रेशर मशीन, ड्रोन, जेटिंग रिक्शा, सीकर मशीनें और टैंकर सब लगा दिए गए हैं.

देश के सबसे साफ शहर इंदौर में लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की टीम ने सफाई के साथ साथ शहर को सेनेटाइज करने का मोर्चा भी संभाल रखा है.इसके लिए नगर निगम की टीम टेंकरों के जरिए 8 हजार लीटर केमिकल का छिड़काव कर रही है. निगम के तीन सौ से ज्यादा कर्मचारी 4000 लीटर बायोक्लीन और 4000 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं. सोमवार को भी दो ड्रोन और 200 सीकर मशीनों से पूरे शहर को सेनेटाइज किया गया.

ड्रोन का इस्तेमाल
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए इंदौर नगर निगम ड्रोन की मदद से कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवा रहा है. मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान भी 8 हजार लीटर बॉयोक्लीन और सोडियम हाईपोक्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया. इसके लिए निगम ने 20 प्रेशर मशीन, 2 जेटिंग रिक्शा जो संकरी गलियों में जा सके और 20 टैंकर तैयार किए हैं जो पूरे शहर में दवा का छिड़काव कर रहे हैं.इसके साथ ही निगम 200 सीकर के माध्यम से भी सेनिटेशन कर रहा है. स्प्रे मशीनों से छिड़काव
नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इंदौर शहर को सेनिटाइज किया जा रहा है. शहर के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विभिन्न मंडियों के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्रों में ये काम पिछले दो दिन से जारी है और अब ये अभियान नदी, नालों के आस-पास से लेकर रिहायशी इलाकों में चलाया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जोनल पर भेजी गई हैं.शहर को 5 जोन में बांटकर अलग अलग अफसरों को इसका जिम्मा सौंपा गया है. हर वॉर्ड में चार चार टीमें स्प्रे मशीने लेकर दवा का छिड़काव कर रहीं हैं. नगर निगम ने तीन सौ स्प्रे मशीनें और बुलाई हैं. जबकि अभी दौ सौ मशीनों से छिड़काव का किया जा रहा है.

इन स्थानों पर हो चुका दवा का छिड़काव
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि ड्रोन की मदद से राजेंद्र नगर, लोकमान्य नगर और सैफीनगर रेलवे स्टेशन सहित लालबाग पैलेस, नेहरू स्टेडियम, सेंट्रल जेल, रेडियो कॉलोनी, रेसीडेंसी क्षेत्र, पीसी सेठी हॉस्पिटल, बीजेपी कार्यालय और जीपीओ पर बायो केमिकल का छिड़काव किया गया है. बाकि जगहों पर टैंकरों की मदद से छिड़काव किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अपनी कॉलोनी या क्षेत्र में दवाई का छिड़काव कराना चाहता है तो निगम जोन के सीएसआई से संपर्क कर सकता है.

जू में प्राणियों की देखभाल

इंदौर के प्राणि संग्रहालय में शेर, चीते समेत पांच से ज्यादा शेर हैं. एहितयात के तौर पर जानवरों के पिंजरों के आसपास दवा का छिड़काव किया जा रहा है. हालांकि अभी तक वन्य प्राणियों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन फिर भी एक स्थान पर रखे गए कई प्राणियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता.

ये भी पढ़ें-

CM बनते ही शिवराज ने किया बड़ा फेरबदल, इकबाल सिंह बैंस बने MP के नए मुख्य सचिव

कांग्रेस ने कहा-दिल्ली से चल रहा है शिव ‘राज’, सेवा के वक्त की हॉर्स ट्रेडिंग

 

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 6:54 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 16 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले
↑