
पहले भी शहर में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इंदौर में लगातार पशु क्रूरता के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आया है, यहां एक कुत्ते को छठीं मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के रायल अमर ग्रीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से एक कुत्ते की गिरने से मौत हो गई है। शिकायत पीपुल्स फार एनिमल के प्रियांशु जैन व अन्य लोगों ने दर्ज कराई थी। इनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले भी शहर में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में कार चालक ने कार कुत्ते पर चढ़ा दी थी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। ऐसे ही हीरा नगर थाना क्षेत्र में भी मामला सामने आया था।
