इंदौर के आजाद नगर थाना अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा अपने पत्नी को अश्लील फिल्में दिखा कर अप्राकृतिक कृत्य किया था।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली महिला में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति द्वारा उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती है और मारपीट करता है वही उसे अश्लील फिल्में दिखा कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी करता है इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी उसी दौरान आरोपी द्वारा एक बच्ची को भी भगा कर ले जाने का मामला सामने आया इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो चुका है।
