देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

फिल्म पठान के विरोध प्रदर्शन के दोरान इंदौर और महू में लगे सर तन से जुदा के नारे

इंदौर शहर के बड़वाली चौकी इलाके में प्रदर्शन के दौरान लगे सर तन से जुदा के नारे। फिल्म पठान के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद शहर की फिजा बिगाड़ सकता था।

Abhishek Raghuvanshi27 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर शहर के बड़वाली चौकी इलाके में प्रदर्शन के दौरान लगे सर तन से जुदा के नारे।
फिल्म पठान के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद शहर की फिजा बिगाड़ सकता था। बड़वाली चौकी पर सर तन से जुदा के नारे लगाए तो खजराना में हजारों लोगों ने जाम लगा दिया। हाथों में रक्षासूत्र-तिलक देख लोगों को पीटा गया। एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

शुरुआत चंदननगर थाने से हुई, मुफ्ती सैय्यद साबिर अली, मौलाना अहमद मियां, शादाब हाफिज और पार्षद पति रफीक मंसूरी सहित सैंकड़ों लोग थाने पहुंचे और उस नारे पर आपत्ति ली जो हिंदू संगठन के लोगों ने कस्तूर टाकिज के सामने लगाए थे। एसीपी बीपीएस परिहार के आश्वासन और प्रकरण दर्ज होने के बाद प्रदर्शनकारी थाने से हट गए लेकिन दूसरे क्षेत्रों में भीड़ जमा होने लग गई। मुस्लिम समाज की महिलाएं, युवतियां, बच्चों को लेकर नारेबाजी करने लगी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हजारों की भीड़ जमा हो गई और इंटेलिजेंस को भनक तक नहीं लगी।

बच्चों की भीड़ में लगा सर तन से जुदा के नारे
बड़वाली चौकी पर कुछ उत्पाती युवकों ने छोटे बच्चों को आगे किया और नारेबाजी शुरू कर दी। उस वक्त बड़े अधिकारी नदारद थे। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और सर तन से जुदा के नारे लगा दिए। काफी देर बाद बड़े अफसर पहुंचे और मुस्लिम नेताओं को बुलाकर भीड़ को शांत करवाया। देर रात पुलिस ने वीडियो देखकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और सदर बाजार थाना पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। एडीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक वीडियो के आधार पर कईं लोगों को चिह्नित कर लिया है।

जमजम चौराहा से शुरु हुई भीड़ ने थाना घेरा
खजराना थाना क्षेत्र में भीड़ जमा होना शुरू हो गई, शुरुआत जमजम चौराहा से हुई। करीब 25 लोगों ने ज्ञापन देने के लिए कहा तो कनाड़िया टीआइ जेपी जमरे पहुंच गए। पुलिस कुछ समझ पाती इसके पहले हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने जमजम चौराहा पर ही कनिष्क पुत्र अजीत निवासी उषा फाटक को चाकू मार दिया। पुलिसवालों को भी घेर लिया। भीड़ खजराना गणेश मंदिर की तरफ बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर बल स्थिति संभालने पहुंची। इस बीच उत्पातियों ने उन लोगों को पीटा जिनके हाथो में रक्षासूत्र बंधे थे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने मौलवी और मुस्लिम समाज के अन्य वरिष्ठों को बुलाया। करीब आठ बजे स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने इरफान, फुरकान, मोहम्मद रहमान को चिह्नित कर लिया है। डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय के मुताबिक आरोपितों की तलाश चल रही है।

हिंदू संगठन के चार लोग गिरफ्तार
विवाद की शुरुआत कस्तूर टाकीज से हुई थी। बजरंग दल विभाग संयोजक तन्नू शर्मा समर्थकों के साथ कस्तूर टाकीज पहुंचा और फिल्म पठान का विरोध किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक नारे लगाए। मुस्लिम समुदाय की आपत्ति के बाद छत्रीपुरा थाना में हिंदू संगठन के लोगों के मुफ्ती सैय्यद साबिर की शिकायत पर खिलाफ धारा 505 के तहत केस दर्ज किया गया। देर रात पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। देर रात पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तन्नू की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।

जगह-जगह विरोध, खुफिया तंत्र फेल
शहर में सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया था। हिंदू संगठन का वीडियो जारी होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होने लगे थे। चंदननगर, खजराना, सदर बाजार और मधु मिलन पर भीड़ जमा हुई लेकिन खुफिया तंत्र को पता ही नहीं चला। आपत्तिजनक नारे सामने आने के बाद खुफिया रिपोर्ट पर केस दर्ज करने पड़े।

सौहार्द बिगाड़ने वालों की पहचान
पुलिस अलर्ट है। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर भी इंटेलिजेंस और साइबर सेल की नजरें है। – हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त

महू में भी लगे आपत्तिजनक नारे
महू में भी बुधवार रात करीब आठ बजे मुस्लिम समाजजन ने रैली निकाली और कोतवाली थाने पहुंचे। यहां पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद जाबिर ने एसपी और एसडीओपी के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घर तोड़ने की मांग की। रैली में सर तन से जुदा, सर तन से जुदा… के नारे लगाने का वीडियो सामने आया है। हालांकि, एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। इसके पूर्व दोपहर में भी मुस्लिम समाजजन ने रैली निकाली थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 11 घंटे पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 11 घंटे पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 16 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले
↑