इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चचेरे भाइयों ने अपने भाई के साथ जमीनी विवाद में जमकर मारपीट की और उसकी कार में भी नुकसान कर दिया फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के पालिया चौराहे का है जहां रजत मंडलोई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े पापा से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है उसी के चलते उसके चचेरे भाइ राकेश और अखिलेश द्वारा पालिया चौराहे स्थित मुर्गी केंद्र के यहां उन्होंने उनकी कार में टक्कर मारी और जमकर मारपीट भी की इस बीच राकेश और अखिलेश द्वारा कार में भी नुकसान किया गया फरियादी रजत मंडलोई की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
