इंदौर के छत्रीपुरा थानां क्षेत्र में बदमाश ने एक युवक को चाकुमार कर घायल कर दिया और फरार हो गया फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड चौराहे का है जहां अर्पित सालवी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की गंगवाल बस स्टैंड चौराहे पर ओसम नामक बदमाश किसी लड़की के साथ चाकू लेकर खड़ा था जब अर्पित द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह अर्पित को चाकू मार कर भाग गया जिसमें अर्पित घायल हो गया घायल अवस्था में अर्पित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वही बदमाश के लड़की के साथ चाकू लेकर फुटेज भी सामने आए हैं पूरे मामले में पुलिस ने ओसम नामक बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही उसकी तलाश की जा रही है फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है उसके पकड़ में आने के बाद बदमाश के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
