इंदौर में चोरों से परेशान उद्योगों को खुद करनी पड़ रही ‘चौकीदारी’,दो साल से मांग के बाद भी न चौकी बनी और न पुलिस की मदद मिली।
पालदा औद्योगिक क्षेत्र में चोरों के आतंक से उद्योगपति परेशान हैं। एक माह में आठ से दस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन चोरों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम है।
पालदा औद्योगिक क्षेत्र में चोरों के आतंक से उद्योगपति परेशान हैं। एक माह में आठ से दस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन चोरों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम है। उद्योगपति दो साल से क्षेत्र में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बन ही नहीं पाई है। पालदा औद्योगिक क्षेत्र भंवरकुआं और आजाद नगर थाने के तहत आता है। दो थानों की जिम्मेदारी होने के बावजूद भी क्षेत्र में चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। पुलिस से मदद न मिलने के बाद अब उद्योगों ने खुद की सुरक्षा के लिए ‘चौकीदारी’ सिस्टम अपनाया है। उद्योगों ने निजी सुरक्षा एजेंसी की मदद ली है। इसके लिए 50 से 55 हजार रुपये हर माह चुकाने पड़ रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे लगे, फिर भी नहीं थम रही वारदातें
पालदा औद्योगिक क्षेत्र में 350 फैक्ट्रियां हैं। अधिकांश में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बाद भी वारदातें थम नहीं रही हैं। कई बार बदमाश सीसीटीवी कैमरे तोड़कर या केबल काटकर चोरी करते हैं। ट्रकों की तिरपाल काटकर सामान चोरी करते हैं। थाने में शिकायत व सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी अपराधी पकड़ में नहीं आते हैं।
दो साल से पुलिस चौकी की मांग
पालदा औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के अलावा कई बार हम्मालों के बीच विवाद हो जाता है। यही वजह है कि पालदा औद्योगिक संगठन द्वारा दो वर्षों से क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन का सहयोग अभी तक नहीं मिला है। रात को पुलिस का गश्ती दल वाहन का सायरन बजाते हुए एक राउंड घूमकर चला जाता है।
तीन माह पहले निजी सुरक्षा एजेंसी को दी जिम्मेदारी
क्षेत्र के 50 उद्योगों ने निजी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मा दिया है। इस पर प्रतिमाह 50 से 55 हजार रुपये खर्च आ रहा है। एजेंसी के आठ से दस लोग रात 10 से सुबह 8 बजे तक बाइक पर और चार पहिया वाहन में घूमते हैं। पिछले तीन माह में इस दल ने दो बार चोरों को पकड़ा तो वो लोहे के पाटे व अन्य का सामान छोड़कर भाग गए। ऐसे में एसोसिएशन ने उस सामान को आजाद नगर थाने में जमा करवाया।
नहीं मिल रहा पुलिस का सहयोग
पालदा औद्योगिक संगठन के प्रमोद जैन का कहना है कि हम दो साल से क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं। सभी उद्योगों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी चोरियां नहीं थमी। रात में पुलिस का वाहन सिर्फ एक बार क्षेत्र में सायरन बजाकर चला जाता है। पुलिस से सहयोग न मिलने के कारण रात में निजी एजेंसी को पेट्रोलिंग के लिए रखना पड़ा है।
पुलिस बल आते ही बनेगी चौकी, सुरक्षा बढ़ाएंगे – पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र से सवाल-जवाब
सवाल – पालदा औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं, व्यापारी परेशान हैं। पुलिस सुरक्षा के लिए क्या कर रही?
जवाब – स्थानीय डीसीपी और टीआइ को निर्देशित करेंगे कि वे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाएं।
सवाल – औद्योगिक संगठन दो साल से क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन चौकी आज तक नहीं बनी?
जवाब – वहां चौकी बनाने का प्रस्ताव है। जो पुलिस बल प्रशिक्षण में है, उसके आने के बाद वहां पर चौकी शुरू की जाएगी।
सवाल – रात में पुलिस वाहन सिर्फ एक बार क्षेत्र में घूमकर चला जाता है, इससे चोरों पर नियंत्रण नहीं लगता?
जवाब – सभी औद्योगिक संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित करेंगे। पुलिस द्वारा उस क्षेत्र में चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई भी की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 12 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 18 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले