इंदौर के MGM मेडिकल कालेज हास्टल में फिर रैगिंग, रात को जगाकर मिलने बुलाते हैं सीनियर्स
मेडिकल कालेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। एमजीएम मेडिकल कालेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है।
मेडिकल कालेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एमजीएम मेडिकल कालेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। कालेज के हास्टल में रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन पर इसकी जानकारी दी। छात्रों का कहना है कि सीनियर परेशान कर रहे हैं। वे रात 3.30 बजे नींद से जगाकर मिलने के लिए बुलाते हैं और परेशान करते हैं। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी एमजीएम मेडिकल कालेज डीन को दी, जिसके बाद कालेज प्रबंधन ने चीफ वार्डन वीएस पाल और वार्डन मनीष पुरोहित को जांच करने के लिए कहा। डीन भी हास्टल पहुंचे। जिस ब्लाक में रैगिंग की सूचना मिली थी, वहां के जूनियर छात्रों से इस बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी छात्र ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद विद्यार्थियों को विश्वास में लेते हुए एक-एक कर चर्चा की गई।
एक सीनियर छात्र का नाम सामने आया
डीन डा. संजय दीक्षित ने बताया कि चर्चा में एक सीनियर छात्र का नाम बार-बार सामने आया है। सोमवार को एंटी रैगिंग कमेटी ने मेडिकल कालेज में इस संबंध में बैठक की। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एमजीएम मेडिकल कालेज में रैगिंग के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। कुछ माह पहले ही मेडिकल कालेज के जूनियर विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय एंटी रैगिंग कमेटी को मेल पर शिकायत की थी कि सीनियर छात्र उनके साथ रैगिंग के नाम पर अश्लील हरकत करते हैं। वे उन्हें वक्त-बेवक्त कमरे पर बुलाते हैं।
मामले की कर रहे जांच
मेडिकल कालेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में इस मामले में 11 विद्यार्थियों के नाम सामने आए थे। इन सभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद मेडिकल कालेज ने इन विद्यार्थियों को एक माह के लिए निलंबित भी कर दिया था। सोमवार को सामने आए रैगिंग के मामले को लेकर डीन डा. दीक्षित ने कहा कि हम गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं। एंटी रैगिंग कमेटी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले