आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत रविवार को इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल द्वारा अब तक का सबसे बड़ा स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से लोगों का निशुल्क जांच की गई वही कई गंभीर मरीजों को निशुल्क दवाइयां अस्पताल में भर्ती करने की सुविधा भी की गई क्षेत्रीय विधायक सहित निगम के mic सदस्य मौजूद रहे,इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने अपना मेडिकल जांच कराई।
अरविंद हॉस्पिटल इंदौर के तरफ से राजीव सिंह जनरल मैनेजर हमारे यहां के पार्षद जीतू यादव जी के अनुरोध पर अरविंद हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दो दिवसीय कैंप आयोजित किया गया है जिसमें यहां पर शिविर के दौरान यहां ईसीजी पैथोलॉजी के सामान्य जांच एवं डेंटल परीक्षण नेत्र परीक्षण सभी निशुल्क यहां शिविर में प्रदान किए जा रहे हैं। डॉ राजीव सिंह। के बताया कि जितने भी सुपर स्पेशलिटी के ह्रदय रोग यूरोलॉजी किडनी विशेषज्ञ कैंसर विशेषज्ञ विशेषज्ञ हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के उपरांत हॉस्पिटल में उन को बुलाकर आयुष्मान के तहत उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा एवं जो भी जांच यहां पर सोनोग्राफी मशीनों से जांच की जा रही है और उन्हें यहां से रेफर किया गया साथ ही अरविंदो हॉस्पिटल द्वारा हाथों-हाथ उनका उपचार किया जाएगा ओर उन्हें दवाइयां लिखी जा रही है वह दवाइयां भी निशुल्क दी जा रही है।
वही क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि अरविंदो अस्पताल द्वारा आज विधानसभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है जिसमे तरह तरह की बीमारियों का निशुल्क परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरो किया जा रहा है साथ जो बीमार है सभी को हॉस्पिटल में ले जाकर उनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है,, विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में अधिकांश लोग आयुष्मान कार्ड धारक है और इसके माध्यम से सभी जांचे निशुल्क की जा रही है और जो गंभीर मरीज है उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज मुहैय्या किया जा रहा है विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे अत्याधुनिक मशीनों से सेकड़ो लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
