देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

जब डीजी जेल थे संजय चौधरी, तब बेटे के दफ्तर से होता था जेल में भू माफियाओं की सुविधाओं का सौदा

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी (अरविंद तिवारी) बात यहां से शुरू करते हैं… बिल्डर किरण देशमुख से पंगा अब भारी पड़ रहा है संजय चौधरी को सरकारी नौकरी में रहते हुए कई अहम पदों पर रहे भारतीय पुलिस सेवा के अफसर संजय चौधरी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी

(अरविंद तिवारी)

बात यहां से शुरू करते हैं…

बिल्डर किरण देशमुख से पंगा अब भारी पड़ रहा है संजय चौधरी को

सरकारी नौकरी में रहते हुए कई अहम पदों पर रहे भारतीय पुलिस सेवा के अफसर संजय चौधरी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। चौधरी जिस भी पद पर रहे, वहां दोनों हाथों से माल बटोरने का रिकार्ड बना चुके हैं। खेल संचालक के रूप में उन्होंने जो गुल खिलाए वह तो रिकार्ड पर आ गए थे। जेल महानिदेशक रहते हुए उन्होंने अपने बेटे के माध्यम से क्या नहीं किया। विभाग के तबादलों की सूची बिल्डर बेटे के दफ्तर पर बनती थी। जमीन के कारोबारी जब जेल में बंद हुए तो उनकी सुविधाओं का फैसला इसी दफ्तर पर नजराना उतरने के बाद हुआ। इंदौरी बिल्डर किरण देशमुख के साथ पहले अच्छा तालमेल रहा और जब बिगड़ा तो दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हो गए। पॉवर में रहते चौधरी ने देशमुख को दिक्कत में डाला, तो अब देशमुख हिसाब बराबर करने में लगे हैं।

गेम, मैच एंड शो टु शिवराज सिंह चौहान

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट से किसी को कुछ मिला हो या ना मिला हो, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो फायदे में ही रहे। पांच दिन के इन दोनों आयोजनों में शिवराज पूरी तरह छाए रहे और उन्होंने मौके को भुनाने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी। जो भी प्लेटफार्म उन्हें मिला उस पर चाहे राष्ट्रपति मौजूद रही हों, या प्रधानमंत्री शिवराज अपने अंदाज में ही बोले और खूब दाद बटोरी। चाहे मध्यप्रदेश को सबसे आगे बताने का मामला हो या फिर माफी मांगने का। अब कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि यह सियासत की मेहफिल नहीं, कार्पोरेट सेक्टर का जमावड़ा था और यहां उनका कुछ अलग अंदाज सामने आना था। पर शिवराज तो शिवराज हैं, उन्हें जो भाता है, वही जुबां पर आ जाता है।

सियासत, सेक्स और सीडी

मध्यप्रदेश में इन दिनों फिर एक सीडी की बड़ी चर्चा है। सियासत और सेक्स से जुड़ी यह सीडी कइयों का राजनीतिक भविष्य बिगाड़ सकती है। सीडी का जुमला नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह सामने लाए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने जो कुछ कहा उससे गोविंद सिंह की बात को वजन मिला। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक अलग ही राग छेड़ा और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस मामले में नेता प्रतिपक्ष को ही चुनौती दे बैठे। इस सबके बीच कमलनाथ अचानक बैकफुट पर आ गए और बोले, मेरे पास तो सीडी नहीं है, हां, जब मैं मुख्यमंत्री था, तब अफसरों ने मुझे ऐसी सीडी की जानकारी तो दी थी। फिलहाल तो सीडी की इस चर्चा ने कइयों की धड़कने बढ़ा रखी हैं।

सिंधिया के महल में ‘पाराशर पुराण’

15 साल तक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ साये की तरह रहे पुरुषोत्तम पाराशर का यूं सिंधिया हाउस को बाय-बाय कर देना किसी को समझ नहीं आ रहा है। इस घटनाक्रम ने सिर्फ सिंधिया खेमे और भाजपा के तमाम गुटों में हलचल मचाई, बल्कि कांग्रेस भी उसमें नजर गड़ाए हुए हैं। 15 दिन से दफ्तर नहीं आ रहे पाराशर ने नए साल के दूसरे दिन इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सिंधिया समर्थकों को वाट्सएप के माध्यम से दी। अब कोई कह रहा संघ के दबाव में हटाया गया, कोई कह रहा है कि उनके खिलाफ शिकायत मिल रही थी, लेकिन जिन लोगों को पाराशर की हैसियत और महत्व का अंदाजा है, उनके गले ये बातें उतर नहीं रही हैं। इसमें तड़का दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट ने लगा दिया है कि क्या महाराज अपने सबसे विश्वस्त को भी नहीं बचा पाए।

दिल्ली में रुक गई कमलनाथ की सूची

सामान्यत: यह माना जाता है कि कमलनाथ जैसा चाहते हैं, मध्यप्रदेश कांग्रेस में वैसा ही हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा हो नहीं पा रहा है। प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों के शहर और जिला अध्यक्ष बदले जाने का कमलनाथ का प्रस्ताव दिल्ली वालों ने अटका दिया है। दरअसल ये बदलाव प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्री की स्वीकृति मिलने के बाद होना है। मध्यप्रदेश से सूची दिल्ली पहुंचे एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन बात बन नहीं पा रही है। अब ऐसा लग रहा है कि मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के हस्तक्षेप से निपट पाएगा।

बैचमेट मददगार बने और सुलेमान सबसे आगे रहे

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में केंद्रीय विदेश मंत्रालय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। इस मंत्रालय में प्रवासी भारतीय विभाग देखने वाले सचिव ओफाक सईद और मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान के बैचमेट हैं। सुलेमान प्रदेश में अप्रवासी भारतीय विभाग भी देखते हैं। इंदौर में हुए आयोजन के दौरान सईद और सुलेमान की जोड़ी ने गजब का तालमेल दिखाया और इसी का नतीजा था कि सारे सूत्र इन दो अफसरों के हाथ में ही केंद्रित हो गए। सुलेमान के वजन का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लंच में उन्हीं के प्रयासों के कारण ऐनवक्त पर प्रदेश के एक वजनदार भाजपा नेता का नाम सूची में शामिल हो पाया। अब ये नेता कौन थे, यह आप पता कीजिए।

नौकरशाही का दबदबा और टकटकी लगाए बैठे मंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश की नौकरशाही ने अपना दबदबा साबित कर दिया। दोनों आयोजनों में जैसा अफसरों ने चाह वही हुआ और मंत्री तो दर्शक दीर्घा तक ही सीमित हो गए। थोड़ी पूछताछ राज्यवर्धन सिंह की रही, जिनके महकमें ने ही ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट आयोजित की थी। पर मजेदार यह भी है कि इस सम्मिट के माध्यम से मध्यप्रदेश में जो निवेश आने की बात कही जा रही है, उसमें सिंह से जुड़े विभागों में आने वाला निवेश बहुत कम है। उनका यहां पीछे रह जाना चर्चा का मुद्दा भी बन गया है।

चलते-चलते

कांग्रेस की मध्यप्रदेश की राजनीति में सुरेश पचौरी का वजन बढऩे लगा है। संगठन प्रभारी के दायित्व से चंद्रप्रभाष शेखर को मुक्ति, पचौरी के खासमखास राजीव सिंह का संगठन महामंत्री बनना, शोभा ओझा का फिर वजनदार हो जाना, पचौरी के बढ़ते दबदबे का संकेत है। हां, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और अजय सिंह के लिए यह जरूर परेशानी का कारण बन सकता है।

पुछल्ला

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान शहर की साफ-सफाई चाक-चौबंद रखने और सुंदरता निखारने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने वाले नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ‘फर्स्ट सिटीजन ऑफ इंदौर’ के रूप में जो सम्मान मिलना था, वह आखिर क्यों नहीं मिला। न वे प्रधानमंत्री के लंच में बुलाए गए और न ही पूरे आयोजन में उनकी कोई पूछ-परख हुई। जरा इसका कारण तो पता कीजिए।

बात मीडिया की

  • अभी तक पर्दे के पीछे रहकर कमलनाथ का साथ दे रहे वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले अब घोषित तौर पर उनके मीडिया सलाहकार हो गए हैं। इंडिया टुडे और दैनिक भास्कर में अहम पदों पर रह चुके बबेले पर कमलनाथ बहुत भरोसा करते हैं और इन दिनों वे ही कमलनाथ के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के मीडिया से जुड़े मामलों के मुख्य रणनीतिकार हैं।
  • दैनिक भास्कर के भोपाल और इंदौर संस्करण में आने वाले समय में बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव वरिष्ठ रिपोर्टर के स्तर पर प्रस्तावित हैं। इंदौर के वरिष्ठ रिपोर्टर हरिनारायण शर्मा भोपाल में महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकते हैं, वहीं गुरुदत्त तिवारी और शैलेन्द्र चौहान की भूमिका भी बदल सकती है। संस्थान से कुछ ही समय पहले जुड़ी आरती मंडलोई की भूमिका भी बदल सकती है।
  • स्वदेश समूह के इंदौर और ग्वालियर संस्करण अब एक बोर्ड द्वारा संचालित हो रहे हैं। इस बोर्ड के सर्वेसर्वा विवेक गौरे बनाए गए हैं, जबकि पर्दे के पीछे मुख्य भूमिका अतुल तारे निभा रहे हैं। इस बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद अब स्वदेश इंदौर-ग्वालियर ने भोपाल में भी पांव पसारे हैं और नव स्वदेश के नाम से प्रकाशन शुरू कर दिया है।
  • अभी तक डिजिटल एडिशन पर फोकस कर रहे अमर उजाला समूह ने अब अपना मध्यप्रदेश संस्करण ई-पेपर के रूप में शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक चेंडके के बाद पत्रिका में लम्बे समय से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ साथी अर्चुन रिछारिया भी अब अमर उजाला टीम का हिस्सा हो गए हैं। अमर उजाला के इस कदम को आने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 3 मिनट पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 4 मिनट पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 5 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 23 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले
↑