देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

ट्रक कंटिग कर मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य शातिर आरोपी सहित 06 आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में धराए

आरोपियों के द्वारा गुजरात, सुरेंद्रनगर जिले के थाना लिमडी क्षेत्र से 01 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक कटिंग कर चुराए थे।

Abhishek Raghuvanshi21 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • आरोपियों के द्वारा गुजरात, सुरेंद्रनगर जिले के थाना लिमडी क्षेत्र से 01 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक कटिंग कर चुराए थे।
  • आरोपीयो के कब्जे से ट्रक कंटिग के ब्रांडेड कंपनियों के 263 मोबाईल व टैबलेट जप्त ।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में संपत्ति संबंधी वारदातों, चोरी तथा ट्रक कंटिग, आदि संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इनमे लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी वारदातों की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को निर्देशित किया गया ।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात राज्य के सुरेंद्र नगर जिले में थाना लिमडी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों के द्वारा ट्रक कटिंग कर 01 करोड़ से अधिक कीमत के ब्रांडेड कंपनी के महंगे मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसपर फरियादी के द्वारा अपराध धारा 379 का अपराध संबंधित थाने पर पंजीबद्ध कराया गया था।

उक्त प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी जानकारी निकलकर गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी (1).संतोष सिंह कंजर निवासी मखाबाद जिला शाजापुर, (2). शाजिद अंसारी निवासी चोक आजाद नगर इंदौर, (3). वकील अहमद नि आजाद नगर इंदौर, (4).पिंटू राठौर निवासी सिंगापुर टाउनशिप देवास नाका इंदौर,(5).जावेद निवासी देवास (6).अंसार अहमद निवासी श्रीनगर काकड़ इंदौर को पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से मिली मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते आरोपी देवास कंजर गिरोह के होकर योजना बनाकर जिला सुरेंद्र नगर के थाना लिमडी क्षेत्र में ट्रक कटिंग कर 01 करोड़ से अधिक कीमत के 52 बॉक्स जिसमे ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल,टैबलेट आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करना व उक्त अपने साथी आरोपियों के माध्यम से बाजार में बेचने की योजना बनाना कबूला किया।

आरोपियों में जावेद और अंसार अहमद पहले भी देवास के कंजरो से माल सस्ते में खरीदने के अपराध में बंद हो चुका है एवं आदतन आरोपी अंसार अहमद जिला रतलाम का निगरानी बदमाश होकर उसके विरुद्ध 06 अपराध पहले से पंजीबद्ध है और कई साल की सजा एनडीपीएस एक्ट में काट चुका है उसके बाद इंदौर शहर में आकर रहने लगा था।

आरोपियों के कब्जे से ब्रांडेड कंपनी जैसे Mi, apple, Lenovo, आईटेल आदि कंपनी के 263 मोबाइल व टैबलेट पकड़कर उक्त मशरूका को जप्त करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना जिला सुरेंद्र नगर (गुजरात) के द्वारा की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 2 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 20 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 5 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 5 दिन पहले
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहले
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 24 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 24 दिन पहले
↑