देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों को सौंपे दायित्व

इंदौर 18 जनवरी, 2023 इंदौर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में खेलों का यह महा-कुंभ 30 जनवरी से प्रारंभ होगा और 10 फरवरी तक चलेगा।

Abhishek Raghuvanshi18 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर 18 जनवरी, 2023 इंदौर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में खेलों का यह महा-कुंभ 30 जनवरी से प्रारंभ होगा और 10 फरवरी तक चलेगा। इस आयोजन के तहत इंदौर में बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।
अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर ने बताया है कि अभय प्रशाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 30 जनवरी से तीन फ़रवरी के बीच टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होगी। 31 जनवरी से चार फ़रवरी तक की अवधि में बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में बास्केटबाल की प्रतियोगिता होगी। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में एक फ़रवरी से 10 फ़रवरी के बीच फुटबाल की प्रतियोगिता खेली जायेगी। अभय प्रशाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 5 फरवरी से 9 फ़रवरी के बीच कबड्डी का आयोजन होगा। इंदौर टेनिस क्लब में 06 फ़रवरी से 10 फ़रवरी के तक लॉन टेनिस की प्रतियोगिता होगी। बास्केटबाल काम्पलेक्स में वेटलिफ़्टिंग की प्रतियोगिता 6 फ़रवरी से 9 फ़रवरी की अवधि में आयोजित की गई है।
खिलाड़ियों का आगमन का सिलसिला 26 जनवरी से प्रारंभ हो जायेगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों के प्रबंधन एवं व्यवस्था हेतु विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा को समस्त व्यवस्थाओं के लिए समन्वय अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. अभय बेडेकर आयोजन में खानपान व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर समस्त वेन्यू के प्रभारी रहेंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री आर.पी. अहिरवार समस्त आयोजन स्थलों के सुपरविज़न का कार्य सौपा गया है। इसी तरह प्रबंधक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री रिंकेश वैश्य को बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स, अपर कलेक्टर एनवीडीए श्रीमती सपना अनुराग जैन को अभय प्रशाल, क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्रीमती कीर्ति खुरासिया को एमराल्ड हाइट्स, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गहलोत को इंदौर टेनिस क्लब की व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी को परिवहन व्यवस्था, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा को विमानतल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। रेलवे स्टेशन पर तहसीलदार श्री भास्कर गाचले को तथा संयुक्त कलेक्टर श्री राजेंद्र सिंह को प्लेटफार्म नंबर 5 से 6 रेलवे स्टेशन की जवाबदारी दी गई है। इसी तरह एसडीएम देपालपुर श्री रवि वर्मा को सरवटे बस स्टैंड, एसडीएम श्री अक्षय सिंह मरकाम को तीन इमली बस स्टैंड, एसडीएम श्रीमती प्रिया वर्मा को एआईसीटीएसएल बस स्टैंड की जवाबदारी दी गई है। चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या के पास रहेगी। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 59 मिनट पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले
↑