इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महा-कुंभ खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां जारी कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुयी समीक्षा बैठक
इंदौर 18 जनवरी, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है।
इंदौर 18 जनवरी, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। इस अवसर पर फिट इंडिया कार्यक्रम के डायरेक्टर श्री रोहित खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन, परिवहन, आवास आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा, श्री अभय बेडेकर, श्री राजेश राठौर, जिला खेल अधिकारी सुश्री रीना चौहान सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की तैयारी भी पूरी गरिमा के साथ की जा रही है। यह प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों के आगमन के समय रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड और एयरपोर्ट पर इंदौर की परंपरा के अनुरूप स्वागत करें। उन्हें वेलकम ड्रिंक दें। उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए जाए। सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर सभी मूलभूत व्यववस्थाएं हो। भोजन भी पूर्ण गुणवत्ता का मिले। उन्होंने बताया कि हर टीम के साथ इंदौर प्रशासन द्वारा एक-एक फिजियो थेरेपिस्ट की व्यवस्था की जायेगी। सभी आयोजन स्थलों और आवास स्थलों पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों तथा उनके साथ आने वाले ऑफिशियल तथा कोच आदि के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्देश दिये गये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे की किसी को भी कोई समस्या नहीं हो। इंदौर की गौरवशाली परंपरा हमेशा कायम रहना चाहिए।
बैठक में फिट इंडिया कार्यक्रम के डायरेक्टर श्री रोहित खन्ना ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से इंदौर में सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न होगा।
स्कूलों और खेल संगठनों द्वारा भी आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं
इस बैठक से पहले विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर ने की। बैठक में तय किया गया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के वातावरण निर्माण के लिए 30 जनवरी से पहले विभिन्न स्कूलों और खेल संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर से भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही तय किया गया कि होलकर स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के मध्य खेले जाने वाले वनडे क्रिकेट मैच के दौरान भी खेलो इंडिया कार्यक्रम की ब्राडिंग की जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 25 मिनट पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले