अंजलि को न्याय दो दिल्ली हॉरर स्टोरी को लेकर लोगों का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव, LG ने पुलिस कमिश्नर को भेजा समन
दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए. लोगों ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उधर, दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को समन भेजा है.
दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए. लोगों ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उधर, दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को समन भेजा है.
दिल्ली के कंझावला में रविवार तड़के एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था. बॉडी के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो थे. पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर सड़क पर 4 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच की तो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी भी पड़ी मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी. स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती के बारे में पता किया गया.
एलजी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा समन
एलजी वीके सक्सेना ने समन भेजकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बुलाया था. दोनों के बीच बैठक में एलजी ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने इस मामले में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की भूमिका का पता लगाने के लिए कहा है. एलजी ने सीपी से उन्हें इस मामले में अपडेट्स देते रहने के लिए कहा है.
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक लड़की के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कार भी जब्त कर ली है.
राहगीर ने दी थी पुलिस को जानकारी
दरअसल, 1 जनवरी की सुबह करीब 3.24 बजे दिल्ली पुलिस के थाना कंझावला को कॉल मिली. एक राहगीर ने कार के पीछे लाश लटकी होने की जानकारी दी थी. राहगीर ने बताया कि एक ग्रे कलर की बलेनो गाड़ी जो कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है, उसमें एक डेड बॉडी बांध रखी है, जो नीचे लटकी हुई है. इसके बाद पुलिस ने कॉल के आधार पर तत्काल आसपास के इलाकों में तैनात टीम को अलर्ट किया और कार की तलाश में जुट गई. इसके बाद पुलिस को एक और कॉल 4 बजे के बाद आई. इसमें बताया गया कि एक लड़की का शव कंझावला में मिला है. दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को इस मामले में नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल भेज दिया है.
ये हादसा नहीं, निर्भया से मिलता जुलता केस- परिवार
मृतक युवती के मामा ने कहा कि मैं पुलिस की कार्रवाई से सहमत नहीं हूं. डीसीपी ने कहा था कि आरोपी लड़कों ने कुछ गलत नहीं किया है. इतना बड़ा हादसा होने के बाद कुछ गलत नहीं किया? ये केस निर्भया से मिलता-जुलता है. हम 100 प्रतिशत कह सकते हैं कि बेटी के साथ गलत हुआ है. स्कूटी कहीं मिली है और बॉडी किसी दूसरी जगह से बरामद की गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में देरी लगेगी. इस बीच, कार्रवाई में ढिलाई हो सकती है.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले