इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक महिला ससुराल पक्ष से सताई गई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है पूरे मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली मयूरी नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई उसका पति और साथ लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते हैं वही उसका देवर भी उसके साथ मारपीट करता है परेशान होकर मयूरी ने पुलिस की शरण ली पूरे मामले में पुलिस ने पति सास और देवर के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
