
- घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया ।
- आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स ( पिस्टल) मय कारतूस के जप्त।
- आरोपी के विरूद्ध हत्या , हत्या का प्रयास, लडाई झगडे एवं आर्म्स एक्ट सहित 15 से ज्यादा अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पहले से है पंजीबद्घ।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा व थानों की टीमों को निर्देशित किया गया हैं।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एरोड्रम क्षेत्र में एक व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना एरोड्रम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1).पारस पिता भोलाराम बसोड निवासी आराधना नगर इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से एक पिस्टल मय कारतूस के मिलीं जिसके संबंध में पूछते कोई उचित जवाब नही दिया।
आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आदतन आरोपी के विरूद्ध हत्या , हत्या का प्रयास, लडाई झगडे,जान से मरने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 15 से ज्यादा अपराध इंदौर शहर के थाना जूनी इंदौर, थाना संयोगितानगंज, थाना छत्रीपूरा, थाना विजय नगर में पहले से पंजीबद्ध पाए गए है।
शातिर आदतन आरोपी के कब्जे से 01 फायर आर्म्स (पिस्टल) मय कारतूस जप्त कर थाना एरोड्रम में आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

