इंदौर में ठंड ने दी दस्तक दिन के तापमान में भी देखी जा रही है गिरावट वही आने वाले सप्ताह में क्लाउडरी कंडीशन के साथ हल्की बारिश होने की मौसम विभाग ने जताई संभावना।
दरअसल नार्थ ईस्ट से हवा में बदलाव के चलते मालवा सहित इंदौर में ठंड का असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते रात और दिन के तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है वही अधिकतम दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेंटीग्रेड तक बना हुआ है ग्रामीण मौसम विभाग के जानकार रंजीत वानखेड़े की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। वहीं ग्रामीण मौसम विभाग की जानकारी ने बताया कि 13 तारीख के बाद थोड़ी क्लाउडे कंडीशन बनने की और हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है मौसम विभाग ने बताया कि वाया बंगाल के आसपास बने चक्रवात परी संचालन के चलते मालवा में क्लाउडी कंडीशन बन रही है वही आने वाले दिनों में तापमान गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी ।
