इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि नई बरेली तेजाजी मंदिर के पीछे एक महिला शराब बेचने की नियत से खड़ी है मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास से 180ml के 50 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद किए गए महिला को गिरफ्तार कर उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है वही महिला के पूर्व के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
