आज से आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन, जानें कैसे मिलेगी एंट्री
राष्ट्रपति भवन आज यानी 01 दिसंबर से आम लोगों के लिए खुल रहा है. आप हफ्ते के 5 दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति भवन विजिट कर सकेंगे.
राष्ट्रपति भवन आज यानी 01 दिसंबर से आम लोगों के लिए खुल रहा है. आप हफ्ते के 5 दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति भवन विजिट कर सकेंगे. 5 स्लॉट में आप सुबह के स्लॉट में 10 से 11 बजे और 11 से 12 बजे घूमने आ सकते हैं, वहीं दोपहर के स्लॉट में 12 से 1 बजे, दोपहर 2 से 3 बजे और 3 से 4 बजे भी विजिट कर सकते हैं. एक-एक घंटे के पांच टाइम स्लॉट के लिए आपको बुकिंग करानी होगी. गजेटेड हॉलीडे वाले दिन यह बंद रहेगा
विजिट करने की टाइमिंग:
अगर आप शनिवार को राष्ट्रपति भवन विजिट करना चाहते हैं तो सुबह 8 बजे से 9 बजे तक राष्ट्रपति भवन के हॉल में चेंज ऑफ गार्ड समारोह देखने का मौका भी मिलेगा. भवन में एंट्री के लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुक करानी होगी जिसके लिए आप राष्ट्रपति भवन की ऑफिशियल वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर जा सकते हैं.
भवन घूमने के लिए ऐसे कराएं बुकिंग: स्लॉट बुक कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ब्राउसर में http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/hi ओपन करें.
- ऊपर दाएं तरफ ”भ्रमण की योजना बनाएं” पर क्लिक कीजिए.
- नीचे कलेंडर में जाकर तारीख चुनिए.
- फिर दाएं तरफ आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे.
- मुख्य भवन, प्रांगण, स्वागत कक्ष, नवचारा, बैंक्वेट हॉल, लुटियन ग्रैंड सीढ़ियां, गेस्टट विंग, अशोक हॉल, नॉर्थ ड्राइंग रूम, लॉन्ग’ ड्राइंग रूम, पुस्तकालय, दरबार हॉल, भगवान बुद्ध की मूर्ति देखने के लिए बुकिंग के पहले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर [आरबीएमसी] देखने के लिए दूसरे ऑप्शन के बुकिंग पर क्लिक करें.
- गार्ड समारोह के लिए तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करके बुकिंग कराएं.
सर्किट चुनने के बाद स्लॉट की बुकिंग कराएं:
- बुकिंग के लिए ऑप्शन चुनने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा.
- पेज में मांगी हुई जानकारी भरें. जैसे घूमने वाले लोगों की संख्या, दिन, विजिट करने का समय भरें.
- अगर बुकिंग फिल नहीं हुई होगी तो आपका स्लॉट बुक हो जाएगा.
- अगर स्लॉट भर चुका होगा तो ऐसे में आप दूसरा स्लॉट चुन लें.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले