इंदौर बाणगंगा पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन को अवैध रूप से संग्रहण करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र भागीरथपुरा मैं अवैध रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन का अवैध रूप से बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया था जब यह सूचना कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को लगी तो उन्होंने बाणगंगा पुलिस को सूचित किया बाणगंगा पुलिस और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथ एक आरोपी सतीश अग्रवाल को गिरफ्तार किया सतीश अग्रवाल द्वारा बनाए गए गोडाउन में अवैध रूप से गेहूं और चावल का अवैध रूप से संग्रहण कर उन्हें बेचा जा रहा था जबकि यह राशन गरीबों को वितरित होने वाला था यह राशन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आता है जिसके चलते यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया आरोपी सतीश अग्रवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है
