राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंची इस दौरान जहां विभिन्न संगठनों के द्वारा उनका स्वागत किया गया तो वहीं नरसिंहपुर के विधायक संजय शर्मा ने भी इंदौर आकर उनकी यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देश के कई शहरों से लोग हिस्सा ले रहे हैं और जहां पर भी भारत जोड़ो जात्रा पहुच रही है उसके स्वागत करने के लिए थी देश कई हिस्सों के लोग भी पहुंच रहे हैं कई लोग यात्रा में शामिल भी हो रहे हैं तो कई लोग उसका स्वागत कर रहे हैं इसी कड़ी में नरसीपुर के तेंदूखेड़ा के विधायक भी अपने साथियों के साथ पहुंचे और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर में स्वागत किया इस दौरान उन्होंने इस यात्रा को अभूतपूर्व वह अद्भुत बताया और जिस तरह से लगातार यह सफल हो रही है उसको लेकर भी उन्होंने कई तरह की बातों का जिक्र किया।
