आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू:2 नए दावे- आफताब को ड्रग्स सप्लाई करने वाला अरेस्ट, मर्डर में दूसरे व्यक्ति ने मदद की
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट थोड़ी देर में शुरू हुआ। उसे तिहाड़ जेल से सोमवार सुबह रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) लाया गया है। आफताब के 3 टेलीग्राफ टेस्ट हो चुके हैं।
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट थोड़ी देर में शुरू हुआ। उसे तिहाड़ जेल से सोमवार सुबह रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) लाया गया है। आफताब के 3 टेलीग्राफ टेस्ट हो चुके हैं। सबसे पहला टेस्ट 22 नवंबर को हुआ था। इसके बाद 24 और 25 नवंबर को हुआ था। PTI के मुताबिक, अभी तक आफताब से 40 सवाल पूछे जा चुके हैं। सभी टेस्ट पूरे होने के बाद 5 दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा।
आज आफताब से सवाल: आफताब से आज पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या से सबंधित सवाल पूछे जाएंगे। अभी तक सिर नहीं मिला है।
श्रद्धा मर्डर केस में नया दावा: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या करने में आफताब का साथ एक व्यक्ति ने दिया था। दिल्ली पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने सबूत मिटाने में भी आफताब की मदद की। फिलहाल, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि उसने यह थ्योरी किस आधार पर बनाई।
ड्रग पैडलर की गिरफ्तारी: कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात पुलिस ने एक ड्रग पैडलर फैजल मोमिन को गिरफ्तार किया। उसने दावा किया है कि वह आफताब को ड्रग्स सप्लाई करता था। आफताब नशीली दवाओं का इस्तेमाल करता था, या नहीं। इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।
श्रद्धा मर्डर केस में नई जानकारियां 5 पॉइंट्स में…
1. जेल के बाहर 24 घंटे तैनात रहेगा गार्ड
आफताब अभी तिहाड़ जेल में हैं। जेल सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आफताब जेल की सेल नंबर 4 में अकेला ही रहेगा। सूत्र ने कहा कि अलग सेल में एक ही कैदी रहेगा और वो जल्द इस सेल से नहीं हटाया जाएगा। आफताब को खाना पुलिस की मौजूदगी में ही दिया जाएगा। उसकी सेल के बाहर 24 घंटे एक गार्ड तैनात रहेगा। यहां 8 CCTV कैमरे लगे हैं। इन कैमरों से आरोपी की 24 घंटे निगरानी होगी।
2. आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट की पहले से रिहर्सल की
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट की पहले से रिहर्सल की थी। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे आफताब को पहले से पता था कि किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। वह कुछ सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दे रहा है, लेकिन मर्डर से जुड़े सवालों में चुप्पी साध लेता है या फिर झूठ बोलने लग जाता है।
3. कोर्ट ने थर्ड डिग्री के बारे में पूछा, आफताब बोला-मैं ठीक हूं
आफताब को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। यहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने उससे पुलिस की थर्ड डिग्री के बारे में पूछा तो आफताब ने कहा कि मैं ठीक हूं। उसने कहा कि दिल्ली पुलिस अच्छे से बर्ताव कर रही है। मैं भी जांच में सहयोग कर रहा हूं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफताब ने कोर्ट को बताया कि श्रद्धा उसे हमेशा उकसाती रहती थी। उस दिन भी जो हुआ, वह गुस्से में हुआ।
4. जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में पता चला है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उनका DNA श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट्स का इंतजार है। स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभी तक DNA टेस्ट रिपोर्ट (पीड़ित के पार्ट्स की) नहीं मिली है।
5. आफताब का परिवार भी हत्या में शामिल
श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर ने CBI जांच की मांग की है। एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- आफताब अभी भी पुलिस को गुमराह कर रहा है और इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि आफताब का परिवार भी इसमें शामिल है। आफताब के माता-पिता उसकी हरकतों के बारे में जानते थे। वो जानते थे कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता है। उन्हें मुझे इस बात की जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आफताब का परिवार भी इस हत्या में शामिल है।
8 मई को हुआ था श्रद्धा का मर्डर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले



