इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक लोडिंग ऑटो मालिक ने अपना रिक्शा चोरी होते हुए देख एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जो घर के बाहर खड़ा ऑटो रिक्शा चोरी करके ले जा रहा था जिसे ऑटो मालिक ने रह वासियों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के शिवकंठ नगर का है यहां के रहने वाले फरियादी हेमराज परमार एक चोर को पकड़ के पुलिस के हवाले किया है पकड़े गए चोर का नाम महावीर है जो हेमराज परमार के घर के बाहर खड़ा ऑटो चुरा रहा था समय रहते फरियादी हेमराज ने देख लिया और रहवासियों की मदद से महावीर को पकड़ा पुलिस के मुताबिक हेमराज देर रात अपना ऑटो घर के सामने खड़ा करके अपने घर में गए ही थे कि उन्हें कुछ आवाजें आई इसके बाद उन्होंने देखा कि यह चोर उनका लोडिंग ऑटो चोरी करके ले जा रहा था समय रहते रहवासियों की मदद से उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
