नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा
दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े दस बजे की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था।
दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े दस बजे की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।
मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने परिवार के लोगों की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है।
बहन की चीख सुनकर पहुंचा चचेरा भाई
आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि केशव के मकान की ऊपरी मंजिल पर झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बाद बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है।
इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं।
एक महीने पहले छोड़ दी थी नौकरी
केशव की पक्की नौकरी नहीं थी। पुलिस ने कहा कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही परिवार वालों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा करता था। मामले में पालम पुलिस थाने में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले
