स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, कारों में भी तोड़फोड़, केजरीवाल बोले- कानून व्यवस्था ठीक करें LG साहब
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ है. इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर पर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की गई. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ है. इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर पर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की गई. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मालीवाल के मुताबिक, हमलावर ने उनकी और उनकी मांग की गाड़ी को भी बुरी तरह से तोड़ दिया गया. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
स्वाति मालीवाल के घर पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब एक दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. रविवार को एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है. दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है.
मैं डरूंगी नहीं- मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हमलावर ने घर में घुसने की कोशिश की. लेकिन अच्छी बात थी कि मैं और मेरी मां दोनों ही घर पर नहीं थे. नहीं तो पता नहीं क्या होता. मालीवाल ने कहा कि कुछ भी कर लो, मैं डरने वाली नहीं हूं. दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत करूंगी.
केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं
उधर, इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है. यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है. खुले आम कत्ल हो रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि LG साहिब थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे.
तोड़फोड़ के मामले में एक हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, फोन पर तोड़फोड़ की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस को यहां एक शख्स मिला. इसकी पहचान सचिन के तौर पर हुई. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 18 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 29 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 29 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 29 दिन पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 29 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 29 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 32 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 44 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 471 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 479 दिन पहले
Delhiनई दिल्ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 560 दिन पहले
Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 644 दिन पहले
Delhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 673 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 682 दिन पहले