इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में चित्र के दो दुकानदारों ने निगम कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी पूरे मामले में निगम कर्मचारी ने थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है।
मामला इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र का है जहां निगम की टीम अवैध रूप से फुटपाथ पर कब्जा जमा कर बैठे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी उसी दौरान गोपाल मंदिर के पीछे जब निगम की कार्रवाई करने पहुंची उसी दौरान दो दुकानदारों से निगम कर्मचारी का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की दोनों दुकानदारों ने मिलकर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए पूरे मामले में निगम कर्मचारी आज थाने पहुंचे और दोनों दुकानदारों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है वही दोनों दुकानदारों की तलाश की जा रही है।
