इन्दौर क्राइम ब्रांच और राव जी बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक नकली पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को असली क्राईम ब्रांच ने पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली सील , स्टाम्प, मकान की रजिस्ट्री, चेक बुक, विभिन्न बैकों के एटीएम कार्ड, पुलिस की टोपी, पिस्टल का कवर, दोपहिया वाहन मिले है जिसकी जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर शहर में नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक आदमी घूम रहा हैं और लोगो को झासा देकर धोखाधडी कर रहा हैं* जिस पर क्राईम ब्रांच और रावजीबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर नकली पुलिस अधिकारी पवन उर्फ पृथ्वीराज उर्फ विक्की को बाणगंगा थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर से गिरफ्तार किया है वही पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नकली सील , स्टाम्प, मकान की रजिस्ट्री, चेक बुक, विभिन्न बैकों के एटीएम कार्ड, पुलिस की टोपी, पिस्टल का कवर, दोपहिया वाहन जब्त किए है आरोपी से पूछताछ करते आरोपी के द्वारा स्वयं के दोपहिया वाहन पर पुलिस डंडा, पुलिस टोपी, कमर पर पिस्टल का कवर लगाते हुए अपने मोबाईल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के फोटोज एवं मोबाइल, ऐप का उपयोग कर नम्बरो से फर्जी कॉल बनाकर लोगो को प्रभाव में लेने के लिए स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को निपटाने का बोलकर पैसे लेकर और इसी के साथ साथ ही आरोपी ने स्वयं को नेशनल एंटी करप्शन एण्ड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का सदस्य कार्ड बताते हुए सस्ते लोन दिलाने के नाम पर फरियादी को 5 लाख का लोन दिलाने के बदले 01 लाख रुपए व निजी दस्तावेज प्राप्त कर की थी ठगी की थी
