50 नए ऑपरेशन थियेटर, 300 इमरजेंसी बेड… रिडिवेलपमेंट के बाद एम्स में मिलेंगी ये सुविधाएं
देश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों पर संसद की स्थाई समिति ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है कि वह दिल्ली एम्स के पुनर्विकास के लिए उसके मास्टर प्लान को मंजूरी दे. एम्स के निदेशक डॉ.

देश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों पर संसद की स्थाई समिति ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है कि वह दिल्ली एम्स के पुनर्विकास के लिए उसके मास्टर प्लान को मंजूरी दे. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के निर्देशों के मुताबिक, एम्स की पुनर्विकास योजना के तहत एम्स में 50 नए ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जाने हैं. इसके साथ ही 300 इमरजेंसी बेड सहित 3,000 से अधिक अतिरिक्त पेशेंट केयर बेड (Patient Care Beds) भी तैयार किए जाने हैं.
समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव दिए हैं कि मंत्रालय को दिल्ली एम्स के मास्टर प्लान को बिना किसी देरी के मंजूरी देनी चाहिए ताकि मार्च 2024 तक एम्स को विश्वस्तरीय मेडिकल संस्थान के उद्देश्य को हासिल किया जा सके.
समिति का कहना है कि एम्स की आवासीय कॉलोनियों की परियोजना के पुनर्विकास को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) से बिना किसी देरी के मंजूरी मिलनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द सिविल कार्यों को शुरू किया जा सके और परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जाए.
मास्टर प्लान में 50 नए ऑपरेशन थिएटर, 300 अतिरिक्त इमरजेंसी बेड
इससे पहले 15 अगस्त को डॉ. गुलेरिया ने एम्स के पुनर्विकास के मास्टर प्लान के बारे में बताते हुए कहा था, इस परियोजना से दिल्ली एम्स विश्वस्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी के रूप में तब्दील होगा. इसके तहत पचास नए ऑपरेशन थिएटर, 3000 से अधिक पेशेंट केयर बेड बनाए जाने हैं.
उन्होंने कहा था कि इस परियोजना के तहत रिसर्च लैब, पशु इकाइयां, क्लिनिकल ट्रायल फैसिलिटी, 4,000 हॉस्टल यूनिट और बड़े पैमाने पर पार्किंग स्पेस तैयार किए जाने हैं. डॉ. गुलेरिया ने बताया था कि इस विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी गई है.
एम्स निदेशक का कहना है कि इस मास्टर प्लान का उद्देश्य ईस्ट अंसारी नगर कैंपस में रोगी देखभाल शिक्षण अनुसंधान को मजबूत करना, मस्जिद मोथ कैंपस में आउटपेशेंट सेवाओं और ट्रॉमा सेंटर एक्सटेंशन कैंपस में आवासीय सुविधाओं को बढ़ाना है.
इस दौरान समिति ने एम्स के रूप में देश को सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर संस्थान उपलब्ध कराने के लिए एम्स प्रबंधन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यों की सराहना भी की.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 47 मिनट पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 1 घंटा पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 2 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 2 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 3 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 3 घंटे पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 4 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 5 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 18 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 19 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले