देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेन का जवाबी हमला, 20 शहरों से रूसी सेना को खदेड़ा; पुतिन अपने ही घर में घिरे

यूक्रेनी सेना ने युद्ध के 200 दिन पार होते ही बड़ा जवाबी हमला किया है। यूक्रेन ने 24 घंटों में ही रूसी कब्जे से 20 शहरों को छुड़ा लिया। अब दक्षिणी डोनबास इलाके में ही रूस का कब्जा रह गया है।

Abhishek Raghuvanshi13 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेनी सेना ने युद्ध के 200 दिन पार होते ही बड़ा जवाबी हमला किया है। यूक्रेन ने 24 घंटों में ही रूसी कब्जे से 20 शहरों को छुड़ा लिया। अब दक्षिणी डोनबास इलाके में ही रूस का कब्जा रह गया है। यूक्रेन सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा- खार्किव से रूसी फौज वापस जा रही है।

इधर, यूक्रेन के मोर्चे पर रूसी सेनाओं के पांव उखड़ते देख राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। रूसी संसद में पुतिन की पार्टी के सर्गेई मिरोनोव ने आरोप लगाया है कि गलत फैसलों के कारण रूसी सेना यूक्रेन के मोर्चे को फतह नहीं कर पाई है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हो रही
पुतिन के समर्थक मिरोनोव ने कहा- रविवार को मॉस्को डे मनाने की कोई जरूरत नहीं थी जब यूक्रेन में रूसी सैनिक शहीद हो रहे हैं। उधर, सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसीब्रिस्क और वोल्गोग्राद में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

कमांडरों ने पुतिन को अंधेरे में रखा, इसलिए हार रहे

​​​​​रूसी सेनाओं के समर्थन में यूक्रेन के विरुद्ध लड़ रहे चेचन सैन्य कमांडर रमजान कादयारोव ने कहा है कि पूर्वी मोर्चे पर हार बड़ा झटका है। रमजान ने आरोप लगाया है कि रूसी कमांडर पुतिन को यूक्रेन मोर्चे के बारे में अंधेरे में रख रहे हैं। पुतिन को रूसी सेनाओं की मजबूत स्थिति की गलत जानकारी दी जा रही है।

गेम चेंजर: यूक्रेनी सेना ने अमेरिकी हार्म मिसाइल से रूसी रडार तबाह कर दिए
खार्किव सहित पूर्वी इलाकों में यूक्रेनी सेना अमेरिकी हार्म मिसाइल से रूसी सेनाओं पर कहर बरपा रही है। फाइटर जेट से दागी जाने वाली ये हाईस्पीड एंटी रेडिएशन मिसाइल 2300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के रडार पर हमला करती है। अमेरिका ने यूक्रेन को ऐसी 1200 मिसाइल दी हैं। रूसी रडार सिस्टम के पास हार्म मिसाइल की कोई काट नहीं है।

रूसी दांव: यूक्रेन के खिलाफ केमिकल अटैक की आशंका, खार्किव में बमबारी
रूस, यूक्रेन के खिलाफ साइबर हमलों को तो अंजाम देता रहा है। जानकारों का कहना है कि पूर्वी मोर्चे पर मात खाने के बाद तिलमिलाया रूस केमिकल अटैक भी कर सकता है। रूसी सेना ने खार्किव में वॉटर-पावर सप्लाई ठिकानों पर बमबारी तेज कर दी है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा मुक्त कराए गए शहरों पर जल्द फिर कब्जा होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 16 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 18 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 18 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 18 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 19 घंटे पहले
बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
↑